Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा के सांसद हुए सम्मानित

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग लोकसभा के सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति जयंत सिन्हा जी को वर्ष 2019/ 24 के लिए भारत सरकार के द्वारा सर्वश्रेष्ठ सांसद महारत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, प्रदेश का समिति सदस्य सह कोडरमा जिला संगठन प्रभारी टुन्नू गोप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि हजारीबाग लोकसभा की जनता की ओर से सांसद जयंत सिन्हा जी को बधाई देते हुए कहा कि जयंत सिन्हा जी ने सिर्फ हजारीबाग लोकसभा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया है बल्कि उन्होंने पूरे भारत सहित विश्व में अपनी योग्यता का परचम लहरा कर देश का नाम रौशन किया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो भी कार्य उनको सौंपा उस पर वह खड़े उतरकर उसे जमीन पर उतारा है। वित्त एवं पर्यावरण के सुधार में उनकी योग्यता का लोहा आज हर देश के लोग उठा रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने पूरे विश्व में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आरंभ किया। जिस पर वे अपनी योग्यता के बल पर सफलता की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल में अनेकों जन उपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारा है जिसका लाभ आज क्षेत्र की आम जनता उठा रही है। सांसद जयंत सिन्हा ने जब देश में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई थी उसे समय भी उन्होंने मानवता का साथ नहीं छोड़ा। उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के लिए गांव-गांव तक कच्चा अनाज और शहरी क्षेत्र में भोजन की व्यवस्था लगातार करते रहे। उन्होंने कोरोना काल में अपने अभिवावक को खो चुके परिवारों के बच्चों के बीच आज तक लगातार हर महीने का पूरा राशन बच्चों की पढ़ाई के लिए महंगी टैबलेट एवं अन्य शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनमें मानवीय संवेदना कूट-कूट कर भरी हुई है। ईश्वर से कामना है कि हम सबों को पुनः जयंत सिन्हा ही सांसद के रूप में मिले जिससे हजारीबाग का अग्रतार विकास होता रहे। अपनी योग्यता के बल पर इसी तरह वह पुरस्कार प्राप्त कर हम सब का मान सम्मान बढ़ाएं यह पुरस्कार उनकी योग्यता का प्रमाण है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार बेगिन संसद के निजी सचिव हिमांशु कुमार, सत्यजीत वर्मा, वेद प्रकाश, सनी सिंह एवं सांसद जयंत सिन्हा जी के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा उपस्थित हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...