Jharkhand

*श्री राम गंगा महाआरती के पोस्टर पर कांग्रेस पार्टी के वनभोज के पोस्टर लगने से हुआ विवाद उत्पन्न।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भदानीनगर मतकमा चौक में श्री राम गंगा महाआरती के लगें बैनर पर कांग्रेस पार्टी के वनभोज कार्यक्रम का बैनर लगाने से हुआ विवाद उत्पन्न।राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर यह कार्यक्रम कराई जा रही थी जिसका पोस्टर अलग अलग जगहों पर लगा हुआ था लेकिन कांग्रेस पार्टी के वनभोज की पोस्टर लगाए जाने से क्षेत्र में विवाद उत्पन्न हो गया है।हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए पोस्टर को किसी दुर्भावना से ग्रसित होकर लगाया गया है या किसी लगाने वाले व्यक्ति की ग़लती से लगा दी गई है।ऐसे मामलों में पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस पूरे प्रकरण की सूचना स्थानीय थाना प्रभारी को दे दी गई है। पूरे मामले पर भदानीनगर थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने कहा की इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।आयोजन समिति के मुख्य कर्ताधर्ता सह भारतीय जनतंत्र मोर्चा केंद्रीय महासचिव निशि पांडेय घटनास्थल पहुंचकर प्रेस को दिए बयान में घटना को निंदनीय बताया है विधायक पर जमकर हमला बोला।साथ ही भाजमो केंद्रीय महासचिव ने यह भी कही हिंदुत्व पर हमला है विधायक अंबा प्रसाद को इस तरह कृत नहीं करना चाहिए। निशि पांडेय के साथ उक्त स्थान पर आयोजन समिति के सदस्य सहित आजसू पार्टी भाजपा, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के दर्जनों लोग उपस्थित थे।वहीं इस पूरे मुद्दे पर हिंदू संगठन के प्रखंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की चुप्पी चर्चा का विषय बना हुआ है इस पूरे मामले पर हिंदू संगठन चुप क्यों है।इस विषय पर हिंदू संगठनों की चुप्पी बना चर्चा का विषय।इस पूरे प्रकरण पर स्थानीय कांग्रेस विधायक से जब उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो दुरभाष से संपर्क नहीं हो पाया ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में झड़प मामले में ABVP नेता समेत 10 पर FIR,

Khabar365newsगिरिडीह। आंदोलन के दौरान हुई झड़प के मामले में पुलिस ने ABVP...