JharkhandPolticalRanchi

JMM कार्यकर्ता BJP-ED के खिलाफ बापू वाटिका के पास भूख हड़ताल पर बैठे

Share
Share
Khabar365news

रांची  | मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हैं. ईडी ऑफिस में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करने और उनके साथ अमानवीय व्यवहार के विरोध में कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हैं. रांची के अलावा अन्य जिलों में भी झामुमो अनशन कर रही है. भूख हड़ताल पर बैठे जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने बताया कि हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है. भाजपा ईडी के जरिये हेमंत सोरेन को गलत केस में फंसाना चाह रही है. जिला उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बीजेपी चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची रही है. लेकिन वह सफल नहीं हो पायेगी. संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है. जनता देख रही है. आने वाले चुनाव में जनता जवाब भी देगी. कहा कि जल्द हमारे नेता को रिहा किया जाये, नहीं तो राज्य से लेकर केंद्र तक चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस भूख हड़ताल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत जेएमएम के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...