Jharkhand

*रामगढ़ में सर्वजन पेंशन योजना एवं अबुवा आवास योजना के तहत हो रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ में सर्वजन पेंशन योजना एवं अबुआ आवास योजना के तहत आज रामगढ़ जिले में हो रहे कार्यों को लेकर गुरुवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।**वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों से कहां की राज्य सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के तहत जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार जिले में 50 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं एवं अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति में 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों को सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया है। नए दिशा निर्देशों के अनुसार जिले के शत प्रतिशत लाभुकों को योजना का लाभ देने के उद्देश्य से 20, 21 एवं 22 फरवरी को जिले के सभी पंचायतो में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारियों को तीनों दिन प्रत्येक पंचायत के पंचायत भवन में शिविर आयोजित कर लाभुकों का आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने इसका व्यापक प्रचार भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।**अबुआ आवास योजना के तहत जिले के अलग-अलग प्रखंडों में हो रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सरकार आपके द्वार सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेने के उपरांत उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्यों को गंभीरता से लेते हुए तीव्र गति से अबुवा आवास योजना के लाभकों को आवास की स्वीकृति देने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना के विभिन्न चरणों के तहत जियो टैगिंग, पंजीकरण एवं स्वीकृति कार्यों की विस्तृत रूप से प्रखंडवार समीक्षा की। मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के लाभ को लेकर लोगों के बीच किसी भी प्रकार की भ्रांति को त्वरित रूप से दूर करने एवं ग्रामीणों को योजना के लाभ हेतु किसी भी प्रकार के बिचौलियों अथवा गलत तरीके से किसी व्यक्ति के द्वारा योजना का लाभ दिलाने को लेकर पैसे की मांग करने से सावधान रहने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उपायुक्त ने किसी भी क्षेत्र से इस तरह की कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल रूप से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, सहायक जनसंपर्क अधिकारी, एसएममपीओ सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दिशा की बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता

Khabar365newsहजारीबाग में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में दिशा की बैठक...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में IMD का अलर्ट जारी

Khabar365newsबिहार में मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CM सम्राट का आज भागलपुर दौरा, विक्रमशिला सेतु का करेंगे निरीक्षण

Khabar365newsमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को भागलपुर दौरे पर हैं। सीएम बनने के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में प्री-मानसून का असर, कहीं बारिश तो कहीं सताएगी उमस और गर्मी

Khabar365newsझारखंड में आज उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी और उमस लोगों की परेशानी...