Home Jharkhand *भाकपा माले रामगढ़ जिला कार्यालय में आर वाई ए रामगढ़ जिला कमिटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार के सवाल पर आरवाईए करेगा यंग इंडिया जनमत संग्रह*
Jharkhand

*भाकपा माले रामगढ़ जिला कार्यालय में आर वाई ए रामगढ़ जिला कमिटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार के सवाल पर आरवाईए करेगा यंग इंडिया जनमत संग्रह*

Share
Share

रामगढ़: भाकपा माले रामगढ़ जिला कार्यालय में आर वाई ए रामगढ़ जिला कमिटी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई ।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरवाईए के रामगढ़ जिला अध्यक्ष जयबीर हांसदा ने कहा कि पिछले दस साल के मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी है. नौकरियों के 30 लाख से ज्यादा खाली पदों को दस साल में नहीं भरा गया और ऊपर से पहले से मौजूद पदों को ख़त्म भी किया गया. भारतीय रेलवे में 3 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं लेकिन मोदी सरकार की इसे भरने में कोई रूचि नहीं है. रेलवे को नीलामी के बाज़ार में रख दिया गया है. ट्रेन, स्टेशन, प्लेटफार्म, रूट, स्टेडियम, स्कूल बेचे जा रहे हैं और बड़े पैमाने पर ठेकाकरण किया जा रहा है।100 से ज्यादा सरकारी कंपनियों का शेयर बेच दिया गया जिससे नौजवानों की नौकरियां तो प्रभावित हुई ही साथ ही साथ देश की आमदनी भी प्रभावित हुई. सेना में अग्निपथ योजना लाकर बहाली को ठेका पर कर नौजवानों के भविष्य पर बुल्डोजर चलाया गया। जिन नौजवानों के हाथ को काम चाहिए उनके हाथ में तलवार थमा कर मुसलमानों का मोहल्ला दिखा दिया जा रहा है. रोजगार चाहने वाले हाथ में नफरत परोसा जा रहा है और इस दौर को अमृत काल बताया जा रहा है. ऐसे समय में नौजवानों की यह जिम्मेदारी है की वो इस तबाही बर्बादी के खिलाफ बहादुरी से खड़े हों। इसलिए आरवाईए रोजगार की स्थिति पर ‘यंग इंडिया जनमत संग्रह’ करेगी. यह 18-19 फरवरी को जिले के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले नौजवानों, शिक्षित बेरोजगारों के बीच चलाया जाएगा। नेताओं ने आगे बताया तमाम प्रगतिशील छात्र- युवा संगठनों एवम् आंदोलनों का संयुक्त मंच यंग इंडिया द्वारा आगामी 28 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर ‘2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय करेगा यंग इंडिया’ के नारे के साथ ‘चलो दिल्ली-यंग इंडिया रैली’ का आह्वान किया गया है यह आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा-आरएसएस के नफरती एजेंडे के खिलाफ़ शिक्षा-रोजगार को केंद्रीय मुख्य मुद्दा बनाने का एक साझा प्रयास है।सभी समान विचारधारा वाले प्रगतिशील, जनवादी संगठनों एवं छात्र-नौजवानों से इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई.

युवा नेताओं ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन पर हरियाणा और दिल्ली पुलिस द्वारा ड्रोन के जरिए आंसू बम बरसाए जाने, रबर बुलेट से हमले एवं उनके रास्तों में किल और कंक्रीट की दीवार खड़ा कर देने की घटना की तीव्र निंदा करते हुए किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. प्रेस कांफ्रेंस में आर. वाई .ए. रामगढ़ जिला सचिव विनेश मुंडा, श्रवण कुमार टुडू, मुनीश टुडू, मानकी टुडू, चंदन हेमब्रॉम उपस्थित हुए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...