Home Jharkhand *रामगढ़ जमीन दलालों द्वारा परेशान करने संबंधित तरन्नुम जहां ने प्रेस वार्ता कर उपयुक्त से लगाई न्याय की गुहार*
Jharkhand

*रामगढ़ जमीन दलालों द्वारा परेशान करने संबंधित तरन्नुम जहां ने प्रेस वार्ता कर उपयुक्त से लगाई न्याय की गुहार*

Share
Share

रामगढ़। रांची रोड स्थित होटल पंचवटी होटल के सभागार में शनिवार को गोलपार के पीड़ित महिला तरन्नुम जहां ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता करते हुए तरन्नुम जहां ने पत्रकारों को बताया कि गोलपर मस्जिद के सामने 1 एकड़ 15 डिसमिल खाता नंबर 59 प्लॉट नंबर 290 मिस्री लाल जैन और कन्हैया लाल जैन के नाम से था। जिसे मेरे पति फियाज अहमद को पावर दिया गया। उसी जमीन में से मेरे पति फियाज अहमद ने27 डिसमिल मेरे तरन्नुम जहां के नाम से रजिस्ट्री है। मुझे रजिस्ट्री 2015 में मिली है। तरन्नुम जहां ने आगे बताया कि पहले तो डीसी हमारी बातों को सुनते थे पर अब नही सुन रहे है। जबकि मेरे पास सारा पेपर है, 2015 से ऑन लाइन रसीद कट रहा है। उन्होंने आगे बताया कि डीसी के आदेश पर उसी जमीन में मैने काम भी शुरू किया। लेकिन मुझे फिर से काम करने से रुकवा दिया गया।मुझे सारा दस्तावेज अंचल से प्राप्त है। रामगढ़ सी ओ मुझे इस जमीन मामले में पटना तक भेज दिया। लेकिन वहा से रामगढ़ सी ओ को फटकार भी लगाया गया परंतु में एक महिला हूँ इस लिय मुझे परेशान किया जा रहा है, प्रेस वार्ता के दौरान पीड़ित महिला ने डीसी से न्याय की गुहार लगाई है। और कहा कि मेरी ज़मीन को पीडब्ल्यूडी की कही जा रही है परंतु मेरे पास पीडब्ल्यूडी का एनओसी भी है और अंचल का सारा सर्टिफ़ाइड कॉपी भी है जिसने साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि ज़मीन रैयती है जिस पर 2014 में ही तत्कालीन सीओ सदर द्वारा इसका रिपोर्ट मेरे पास है मैं बस यही चाहती हूँ की ज़िला उपायुक्त मेरे साथ न्याय करें। कहीं न कहीं पीड़ित महिला के पास सारा दस्तावेज होने बावजूद तरन्नुम जहां को परेशान किया जा रहा है पूर्व में ज़मीन पर कार्य करने के दौरान कुछ लोगों द्वारा तरन्नुम जहाँ के साथ गाली गलौज करना एवं बदतमीज़ी करने भी वीडियो पत्रकारों को सौंपा गया है उस पर भी तरन्नुम जहाँ ने उपायुक्त चंदन कुमार से संज्ञान ले की भी आग्रह किए हैं। साथ ही तरन्नुम जहाँ ने आगे बताया की कुछ पत्रकारों द्वारा मेरा पक्ष नहीं रखा जा रहा था जिसके वजह से मुझे प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से मुझे न्याय की अवशायकता पड़ी है और प्रशासन न्याय की गुहार लगा रही हूँ

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...