Home Jharkhand सिख विरोधी मानसिकता है भाजपा की : ज्योति मथारू
JharkhandPoliticalRanchi

सिख विरोधी मानसिकता है भाजपा की : ज्योति मथारू

Share
Share

रांची। कोलकाता में भाजपा नेता शिवेंद्रू अधिकारी के दौरे के दौरान ड्यूटी में तैनात आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी बताए जाने की घटना की राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने कड़ी शब्दों में निंदा की है।
आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने कहा है कि ड्यूटी में तैनात आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने खालिस्तानी कहकर अपमानित किया है। यहां भाजपा की सिख विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। श्री मथारू ने कहा कि अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार आईपीएस अधिकारी को पगड़ी पहनना भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के आंखों में चुभ रहा है । पगड़ी पहने सिख आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहकर भाजपा ने अपनी सिख विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। इसके अलावा भाजपा द्वारा किसान आंदोलन कर रहे सिखों पर किए जा रहे अत्याचार साबित करता है कि भाजपा पूर्ण रूप से सिख विरोधी हैं। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू में पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र लिखकर सिख आईपीएस अधिकारी को अपमानित करने वाले भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
DHANBADJharkhand

सूर्य सिंह बेसरा पर जानलेवा हमले के विरोध में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना

सीबीआई जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बेसरा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध...

JharkhandRanchi

छोटनी कुमारी ने महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है – डॉ दीपिका टोप्पो

राँची : डोरंडा महाविद्यालय, राँची के नागपुरी विभाग की स्नातक सेमेस्टर -2...