chaibasaJharkhand

सोशल मीडिया अभियान का सफल संचालन हेतु प्रेस ब्रीफिंग का हुआ आयोजन

Share
Share
Khabar365news

मोहम्मद इब्राहिम

चाईबासा | आज ज़िला समाहरणालय स्थित सभागार मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी के अध्यक्षता में आगामी 04 मार्च 2024 को #IamVerifiedVoter सोशल मीडिया अभियान का सफल संचालन हेतु प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न मीडिया संस्थान के प्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक पश्चिम सिंहभूम आशुतोष शेखर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा अनिमेष रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रेस ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा जानकारी दिया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल(निर्वाचन) विभाग के निर्देशानुसार आगामी 4 मार्च 2024 को #IamVerifiedVoter सोशल मीडिया अभियान का संचालन किया जाना है। चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता का नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में निबंधित होना अनिवार्य है। इसके जांच के लिए उपर्युक्त तिथि को जिला अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर पूर्वाह्न 10:00 बजे से जारी अभियान के तहत जिले के प्रत्येक मतदाता अपने सलंग्न मतदान केंद्र पर जाकर अपना नाम अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप्लीकेशन या वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से जांच कर संतुष्ट हो सकते हैं, कि उनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है।

अभियान के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रेस/ मीडिया के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि अपने-अपने स्तर से मतदाताओं के बीच संबंधित जानकारी को प्रसारित करने का भी आह्वान किया जाए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है,अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु संबंधित प्रपत्र- 6, 7, 8 भरकर मतदान केंद्र पर उपस्थित अपने बीएलओ को समर्पित करें। आगामी 04 मार्च को संचालित होने वाले सोशल मीडिया अभियान के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया है, कि निर्धारित तिथि को अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम जांच करने के उपरांत संतुष्ट होने पर मतदाता सूची/वोटर इनफॉरमेशन स्लिप की पर्ची के साथ सेल्फी/फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे- फेसबुक/ट्विटर/इंस्टाग्राम आदि पर हैशटैग #IamVerifiedVoter का उपयोग करते हुए पोस्ट करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...