Jharkhand

*रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ उपायुक्त कार्यालय में आज शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आपूर्ति विभाग के जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।**बैठक के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न पैक्सों व एफपीओ को गोदाम उपलब्ध कराने के मद्देनजर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में खाली पड़े सामुदायिक भवन आदि से संबंधित प्रतिवेदन तैयार कर जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त के द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में धान अधिप्राप्ति के तहत किसानों को राशि उपलब्ध कराने के तहत हुए कार्यों की भी समीक्षा की गई।**खाद्य आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने पतरातू एवं दुलमी प्रखंड में डोर स्टेप डिलीवरी के तहत कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए दो दिनों के अंदर कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने दो दिनों के उपरांत भी संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने पर संबंधित सहायक गोदाम प्रबंधक से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया।**खाद्य आपूर्ति योजनाओं के तहत जिले में लाभुको को दिए जा रहे हैं लाभ की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने ससमय लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत ससमय लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने रामगढ़ जिला अंतर्गत सफेद राशन कार्ड धारियों का आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने विभिन्न खाद्य आपूर्ति योजनाओं के सभी लाभुकों का मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इन सबके अलावा बैठक के दौरान वर्तमान रिक्तियों के आधार पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर आपूर्ति विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए लोगों को राशन कार्ड के लाभ से लाभांवित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

कुडू में विशाल जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला की घर क्षतिग्रस्त, एक बकरी की मौत

Khabar365newsलोहरदगा सद्दाम खान की रिपोर्ट कुडू: लोहरदगा जिले में लगातार हो रही...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

Khabar365newsउपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा पुलिस द्वारा लोगों के गुम हुए मोबाईल बरामद कर वास्तविक धारको को सौंपा गया।

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस अधीक्षक, शम्भू कुमार सिंह के निर्देश परजिला के आमजनों में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

DU में दाखिले का आखिरी मौका, SOL रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ 5 दिन

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के...