Home Jharkhand *लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।*
Jharkhand

*लोकसभा आम निर्वाचन के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन।*

Share
Share

रामगढ़ आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आज शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कार्मिक, मतपत्र एवं प्रशिक्षण कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।**बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं प्रभारी पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की गंभीरता को समझते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उनके कोषांग से संबंधित जारी किए गए मैन्युअल को अच्छी तरह से पढ़ लेने एवं कार्यों के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही कार्य करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोई दुविधा होने पर अपने वरीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के उपरांत ही कार्य करने का निर्देश दिया।**बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतपत्र कोषांग के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान मत पत्र के माध्यम से किए जाने वाले मतदान एवं इस दौरान ध्यान देने योग्य सभी जानकारियां सही तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कर्मियों को देने एवं सभी को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।**मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण कोषांग द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा तीनों कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विभिन्न दिशा निर्देशों तथा राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...

BreakingActivejamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंगरांची

NIT जमशेदपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ और प्रभात फेरी आयोजित

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर में सत्यनिष्ठा शपथ...

JharkhandActiveBreakingJamtadaझारखंडब्रेकिंग

फरियादी की शिकायत पर संवेदनशील दिखे उपायुक्त आलोक कुमार,

जामताड़ा: आम जनता की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता एक...

ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...