Jharkhand

ध्यान दें विद्यार्थी: जेपीएससी ने कुछ परीक्षा केंद्रों को बदला गया

Share
Share
Khabar365news


रांची। जेपीएससी ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। इससे संबंधित सूचना जेपीएससी की ओर से जारी की गयी है। जारी सूचना के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम के बारीडीह हाई स्कूल का सेंटर कोड 3226 का सेंटर बदलकर एबीएम कॉलेज, गोलमुरी, जमशेदपुर कर दिया गया है और सेंटर कोड 3279 का नया सेंटर रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर बनाया गया है।
इसके अलावा आयोग ने पांच परीक्षा केंद्रों का विस्तारित पता भी जारी किया है, जिसमें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, राजकीय मध्य विद्यालय लातेहार, माउंट व्यू स्कूल डिमना रोड मानगो, राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय धनबाद और आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं। आपको बता दें कि जेपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च यानी कल होने वाली है।

342 पदों के लिए 3.50 लाख अभयर्थी
पद रिक्ति
उप समाहर्ता 207
पुलिस उपाधीक्षक 35
राज्य कर पदाधिकारी 56
कारा अधीक्षक 02
झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 10
जिला समादेष्टा- 01
सहायक निबंधक- 08
श्रम अधीक्षक 14
प्रोबेशन पदाधिकारी 06
निरीक्षक उत्पाद- 03
आपको बता दें कि झारखंड लोक सेवा आयोग रविवार 17 मार्च को 11वीं से 13वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा आयोजित कर रहा है, जिसके लिए स•ाी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में करीब 3.50 लाख अ•यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसके लिए राज्य के स•ाी 24 जिलों में 834 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। रविवार 17 मार्च को आयोजित होने वाली यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। जेपीएससी ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले अ•यर्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने को कहा है।
दो पेपर की होगी परीक्षा
रविवार यानी कल होने वाली प्रारं•िाक परीक्षा में दो पेपर होंगे जो 200-200 अंकों के होंगे. दोनों पालियों में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी जो वस्तुनिष्ठ होगी। इस परीक्षा में सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए मेरिट तय की जाएगी। आयोग के मुताबिक प्रारं•िाक परीक्षा में विज्ञापित पदों का 15 गुना परिणाम मुख्य परीक्षा के लिए घोषित किया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...