Home Jharkhand कोयलांचल में हिट एंड रन का बड़ा मामला।
JharkhandRanchi

कोयलांचल में हिट एंड रन का बड़ा मामला।

Share
Share

डकरा : कोयलांचल में हिट एंड रन का बड़ा मामला। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटे स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोगों को बचाने उतरी ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदियों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई दो की दर्दनाक मौत। चार अन्य घायल, एक कि स्थिति गंभीर। घायल ब्रह्मकुमारी सदस्यों को पुलिस ने आनन-फानन में मौके से उठाकर टंडवा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कराया भर्ती। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एक को प्राथमिक उपचार के बाद किया रिम्स रेफर कर दिया। टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मुख्यपथ पर स्थित किशनपुर गांव की घटना। पत्थलगड्डा में आयोजित शिव जयंती कार्यक्रम में शिरकत कर दो वाहनों से वापस टंडवा लौट रही थी ब्रह्मकुमारी संस्था की सभी बहने। इसी में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे हो गई थी दुर्घटनाग्रस्त। उसी वाहन में सवार दीदियों को बचाने उतरी थी ओमनी कार में सवार संस्था की दीदियां। हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी सभी महिलाएं।मृतिका बसंती देवी व अंशु कुमारी रिस्ते में मां-बेटी है। सभी हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के कराली गांव की रहने वाली थी।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...