CrimeJharkhand

दुकानदार को तलवार से काटकर किया हत्या

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के बिरनी के द्वारपहरी में रविवार को पैसे के लेन देन को लेकर भीमलाल मंडल ने तलवार से काटकर शंभू साव की हत्या कर दी। मृतक गुमटी चलाता था। उसके पास टोटो भी था। इसकी जानकारी देते हुए मृतक के बड़े भाई रामू साव ने बताया कि दोपहर में भीमलाल मंडल के दोनों पुत्र पंकज मंडल एवं मिंटू मंडल मोटर साइकिल से हमारे घर आये एवं भाई शंभू साव को यह कहते हुए अपने साथ ले गए कि हमारे पिता भीमलाल मंडल ने इन्हें बुलाया है। थोड़ी देर बाद दोनों भाई खून से लथपथ शंभू साव को मोटरसाइकिल में बैठाकर स्थानीय मेडिकल में ले गए।

खून से लथपथ शंभू साव को देखकर आसपास के लोगों की मेडिकल में भीड़ लगा गई। मेडिकल में भीड़ देखकर हम सब भी मेडिकल पहुंचे तो देखा मेरे भाई शंभू के माथे एवं गर्दन पर तलवार का वार था। आनन -फानन में उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व भीमलाल मंडल के पुत्र पंकज मंडल से मेरे भाई शम्भू साव ने कुछ पैसे उधार लिए थे जिसे वह चुका दिया था परन्तु भीमलाल मंडल का कहना था जो पैसा मेरे बेटे से तुमने लिया है वह मुझे दे दो। जिस पर मेरे भाई ने कहा था कि पैसे तेरे पुत्र से लिया था और उसे दे भी दिया हूं परन्तु भीमलाल मंडल उसे बार-बार पैसे मांगता था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। मृतक की बहन ने बताया कि भीमलाल मंडल का काम ही रंगदारी का है। वह जुआ अड्डों से रंगदारी का पैसा वसूली करता है।

कई बार पिस्टल दिखाकर लोगों से छीना-झपटी भी करता है। वह जिस कमरे में रहता है वहां तलवार, भुजाली एवं पिस्टल जैसे हथियार को रखता है। आज उन्होंने तलवार से मेरे भाई की हत्या कर ज़िंदगी समाप्त कर दी। उन्होंने बताया दो भाइयों में शम्भू सबसे छोटा था जिन्हें दो छोटे-छोटे पुत्र व एक छोटी पुत्री है। उनके दुनियां से चले जाने पर अब इन बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा। इधर, ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज दल-बल के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सभी मुख्य सड़कों पर नाकेबंदी कर उसकी तलाश कर रहे थे।

ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने मामले को तत्परता से लेते हुए आरोपी भीमलाल मंडल को सरिया से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से मामले की पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...