JharkhandLok sabha 2024Poltical

सरयू राय ने अपने पार्टी से धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने घोषणा कर दी है कि वह धनबाद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेगी. सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी यहां से प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी अगले 24 घंटे में प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी. सरयू राय ने कहा की उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को समर्थन नहीं दिया है. श्री राय ने कहा कि अनुपमा सिंह उनसे मिलने जरूर आई थी लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत आशीर्वाद दिया था जो एक बेटी और बहू को दिया जाता है.

सरयू राय ने केंद्र की बीजेपी के पर जमकर प्रहार किया और कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने चुनाव आयोग में जो एफिडेविट दिया है उसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलु महतो पर अभी 19 मामले लंबित है और केवल दो मामलों में ही सजा हुई है. जबकि वर्ष 2022 में धनबाद के एसपी ने झारखंड उच्च न्यायालय में एक रिपोर्ट दी थी जिसके अनुसार भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर इससे कहीं ज्यादा मामले लंबित है. साथ ही उन्हें चार मामलों में सजा हुई है. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में कई संगीन धाराएं वाले भी हैं, जिसमें 5 से 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...