JharkhandPoltical

भाजपा की चुनाव में जीत सुनिश्चित, बस जीत की अंतर को बड़ा करने हेतु कार्यकर्ताओं को करनी है कड़ी मेहनत: अमरदीप यादव

Share
Share
Khabar365news

सद्दाम खान लोहरदगा ब्यूरो

लोहरदगा लोकसभा चुनाव निमित्त भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा जाति मोर्चा लोहरदगा ज़िला का कार्यसमिति बैठक मोर्चा उपाध्यक्ष प्रेम प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, अतिथि मोर्चा के गढ़वा ज़िला प्रभारी अजय कुमार पंकज एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उमेश कानस्याकर जी उपस्थित रहें। जबकि पूरे बैठक में कार्यसमिति के जिला महासचिव रितेश कुमार, दुबराज वर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम प्रजापति, रिंकू वर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज साहू, लोहरदगा ग्रामीण अध्यक्ष पवन ठाकुर, कुडू प्रखंड नवीन कुमार चुन्नू, कैरो प्रखंड अध्यक्ष बसंत महतो, किस्को प्रखंड अध्यक्ष दिनेश साहू समेत सदस्य संजय महतो, राजेश महतो, बसंत महतो, रितिक वर्मा, विक्रांत कुमार, प्रशांत खत्री उपस्थित रहें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव जी ने कहा कि पूरे भारत देश मे ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व मे भाजपा की लहर है और आगामी लोकसभा चुनाव में बहुमत सुनिश्चित है। परन्तु इसबार मोदी जी ने अबकी बार 400 पार लोकसभा में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाकर भेजने का आह्वाहन किया है। अतः झारखण्ड के पूरे 14 सीट से विजयी हों इसके लिये हम सभी को मेहनत करना है और भाजपा का जीत भी सुनिश्चित है, अतः जीत का अंतर को बढ़ाने हेतु हमसभी को जीतोड़ मेहनत करना है।

और विदित हो कि मोर्चाओ का मोर्चा ओ बी सी मोर्चा है और पिछड़ा जाति वर्ग भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है तथा यह मतदाताओं वके कुल संख्या 53-54% आबादी पिछड़ा वर्ग से सम्बन्ध रखता है और मतदान को पूर्णतः प्रभावित करने की शक्ति पिछड़ी जाति वर्ग के पास है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को घर से निकालकर बूथ तक कैसे पहुचाएं इसकी चिंता हम सभी को करना है, साथ ही साथ मतदाताओं से मिलकर भाजपा के केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास में उसके योगदान के साथ साथ आम जनता के लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी गयी सुविधाओं का चर्चा कर उन्हें भाजपा हेतु वोट करने का आग्रह भी करना है। वहीं गढ़वा प्रभारी अजय पंकज जी ने जिला के विकास हेतु भाजपा के चुने गए जनप्रतिनिधियों से निवेदन करने की बात कही। पूरे कार्यक्रम का संचालन पिछड़ा जाती मोर्चा महासचिव दुबराज वर्मा तथा रितेश कुमार द्वारा किया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...