JharkhandRanchi

रांची के चिड़ियाघर में बाघिन के नीचे दबकर चार नवजात शावकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची। भगवान बिरसा जैविक उद्यान (रांची चिड़ियाघर) में बाघिन गौरी के चार नवजात शावकों की मृत्यु हो गई है। बाघिन ने चारों शावकों को 10 मई की रात दो बजे से 11 मई को दिन में 10.30 बजे के बीच जन्म दिया था। उद्यान प्रबंधन के अनुसार, जन्म के बाद शावकों को दूध पिलाने में बाघिन सहयोग नहीं कर रही थी। इसके साथ ही वह शावकों पर ही लेट गई। उद्यान प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे की मदद से लगातार बाघिन पर नजर रख रहा था। जब लगा कि शावकों की जान को खतरा है तो उद्यान के कर्मचारी बाघिन के केज में पहुंचे।तब तक तीन शावकों की बाघिन के नीचे दबने से मौत हो चुकी थी। किसी प्रकार एक शावक को बाहर निकाला गया। लेकिन, बाद में उसकी भी मौत हो गई। शावकों के शवों का पोस्टर्माटम रांची वेटनरी कालेज रांची के एचओडी डा. मधुरेंद्रर गुप्ता द्वारा किया गया। इसके बाद, जैविक उद्यान के शवदाहगृह में जला दिया गया।

इस दौरान जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह, एसीएफ अशोक कुमार सिंह, वनक्षेत्र पदाधिकरी रामबाबू, पशु चिकित्सक डॉ. ओपी साहू, डॉ. एमके गुप्ता व उद्यान कर्मी उपस्थित थे। माना जा रहा है कि जैविक उद्यान प्रबंधन की लापरवाही के कारण शावकों की मौत हुई।

हालांकि, इससे प्रबंधन इनकार कर रहा है। जैविक उद्यान में अभी गौरी सहित छह बाघिन अनुष्का, लक्ष्मी, कावेरी, कृष्णा व ताप्शी और दो बाघ जावा व मलिक हैं। बाघिन गौरी को 2018 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चिड़ियाघर से जैविक उद्यान लाया गया था। वह पहली बार गर्भवती हुई थी।

जैविक उद्यान में बाघ की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान प्रशासन द्वारा पहल की गई थी। बाघिन गौरी को 105 दिन के गर्भावस्था में पूरी देखभाल की जा रही थी। जन्म देने की प्रक्रिया ठीक रही।

जैविक उद्यान प्रबंधन के अनुसार बाघिन गौरी का पहला प्रसव था। उसे प्रसव का अनुभव नहीं था। अनुभवहीनता के कारण ही उसके चार शावकों की मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
CrimeJharkhandRamgarh

गिद्दी अस्पताल चौक स्थित सरकारी शराब दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की समान चोरी की गई

Khabar365newsरामगढ़ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गिद्दी अस्पताल चौक स्थित सरकारी शराब दुकान...

HazaribaghJharkhand

इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन अवार्ड-2025 में वीरा पुस्तक के लेखक मनीष कुमार सम्मानित

Khabar365newsरांची। रांची के एक होटल में सोमवार को इंडियाज गोल्डन स्टार आइकॉन...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल

Khabar365newsधनबाद : धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में आज...

BreakingjamshedpurJharkhand

ट्यूशन विवाद को लेकर सैलून में तोड़फोड़, महिलाओं से भी दुर्व्यवहार; दो थानों की पुलिस जांच में जुटी

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड पर सोमवार शाम ट्यूशन में बच्चों के...