JharkhandPolticalRanchi

आलमगीर आलम से दूसरे दौर की पूछताछ शुरू

Share
Share
Khabar365news

रांची। आलमगीर आलम की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। ED ने आज उन्हें दूसरे दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी के समन के बाद टेंडर कमीशन घोटाला मामले में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम ED ऑफिस पहुंच गए हैं। इससे पहले ED के अधिकारियों ने मंगलवार को 9 घंटे पूछताछ की। सवाल-जवाब सुबह 11:00 बजे शुरू हुए जो रात लगभग 8:30 बजे तक चले। इसके बाद मंत्री आलमगीर आलम ED ऑफिस से बाहर आए।हालांकि कार्यालय के बाहर मौजूद मीडिया से उन्होंने बहुत बातचीत नहीं की और सीधा निकल गए। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी की ओर से उन्हें पूछताछ के लिए 12 मई को नोटिस भेजा गया था। जानकारी के अनुसार प्रर्वतन निदेशालय ने उन्हें 11 बजे का समय दिया था. लेकिन वह 1 घंटे देर से पहुंचे. हालांकि इससे पहले सूचना मिल रही थी कि उनकी तबीयत खराब है. इस वजह से उनके आने पर संशय बना हुआ था. गौरतलब है कि मंगलवार को उनसे 9 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई थी.बता दें कि ईडी ने पिछले हफ्ते आलमगीर आलम के निजी सचिव और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल (52) और घरेलू सहायक जहांगीर आलम (42) को उनसे जुड़े एक फ्लैट से 32 करोड़ रुपये से अधिक कैश जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। मंत्री आलमगीर आलम को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए मंगलवार को रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। आलमगीर आलम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बीते मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।ईडी अधिकारियों ने उनसे 9 घंटे तक पूछताछ की।ईडी के दफ्तर से निकलकर मंत्री ने कहा कि मुझसे जो भी पूछा गया, मैंने उसका जवाब दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...