JharkhandRanchi

रांची के चिड़ियाघर में बाघिन के नीचे दबकर चार नवजात शावकों की मौत

Share
Share
Khabar365news

रांची। भगवान बिरसा जैविक उद्यान (रांची चिड़ियाघर) में बाघिन गौरी के चार नवजात शावकों की मृत्यु हो गई है। बाघिन ने चारों शावकों को 10 मई की रात दो बजे से 11 मई को दिन में 10.30 बजे के बीच जन्म दिया था। उद्यान प्रबंधन के अनुसार, जन्म के बाद शावकों को दूध पिलाने में बाघिन सहयोग नहीं कर रही थी। इसके साथ ही वह शावकों पर ही लेट गई। उद्यान प्रबंधन सीसीटीवी कैमरे की मदद से लगातार बाघिन पर नजर रख रहा था। जब लगा कि शावकों की जान को खतरा है तो उद्यान के कर्मचारी बाघिन के केज में पहुंचे।तब तक तीन शावकों की बाघिन के नीचे दबने से मौत हो चुकी थी। किसी प्रकार एक शावक को बाहर निकाला गया। लेकिन, बाद में उसकी भी मौत हो गई। शावकों के शवों का पोस्टर्माटम रांची वेटनरी कालेज रांची के एचओडी डा. मधुरेंद्रर गुप्ता द्वारा किया गया। इसके बाद, जैविक उद्यान के शवदाहगृह में जला दिया गया।

इस दौरान जैविक उद्यान के निदेशक जब्बर सिंह, एसीएफ अशोक कुमार सिंह, वनक्षेत्र पदाधिकरी रामबाबू, पशु चिकित्सक डॉ. ओपी साहू, डॉ. एमके गुप्ता व उद्यान कर्मी उपस्थित थे। माना जा रहा है कि जैविक उद्यान प्रबंधन की लापरवाही के कारण शावकों की मौत हुई।

हालांकि, इससे प्रबंधन इनकार कर रहा है। जैविक उद्यान में अभी गौरी सहित छह बाघिन अनुष्का, लक्ष्मी, कावेरी, कृष्णा व ताप्शी और दो बाघ जावा व मलिक हैं। बाघिन गौरी को 2018 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर चिड़ियाघर से जैविक उद्यान लाया गया था। वह पहली बार गर्भवती हुई थी।

जैविक उद्यान में बाघ की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान प्रशासन द्वारा पहल की गई थी। बाघिन गौरी को 105 दिन के गर्भावस्था में पूरी देखभाल की जा रही थी। जन्म देने की प्रक्रिया ठीक रही।

जैविक उद्यान प्रबंधन के अनुसार बाघिन गौरी का पहला प्रसव था। उसे प्रसव का अनुभव नहीं था। अनुभवहीनता के कारण ही उसके चार शावकों की मौत हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...