JharkhandLok sabha 2024

रामगढ़ में 12बूथों पर मतदान कराएंगी महिला कर्मी

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में 12 महिला बूथ बनाए गए हैं। इन सभी स्थानों पर महिला कर्मचारी ही मतदान कार्य को संपन्न कराएंगी। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से रविवार को सभी महिला कर्मचारियों को ईवीएम के साथ रवाना किया गया। इस दौरान कई महिला कर्मचारियों ने चुनाव कार्य के लिए चुने जाने पर खुशी जाहिर की।

ईवीएम के साथ रवाना हुई निहारिका कुशवाहा ने कहा कि उन्हें चुनाव कराने के लिए चुना गया है, इसकी उन्हें काफी खुशी है। आज वह पूरी पोलिंग पार्टी के साथ रवाना हो रही है। उनके जैसे 12 टीमें बनाई गई हैं। महिलाओं में खुशी इस बात की भी है कि मतदान केंद्र पर सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। चुनाव में उनका शामिल होना सौभाग्य की बात है। उनके मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए भी काफी सारी सुविधाएं हैं। पेयजल, शौचालय, शेड, रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर आसानी से वोट पड़े इसके लिए सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...