Jharkhand

विश्व पर्यावरण दिवस-2024”बी0एस0एफ0 मेरू कैंप द्वारा पौधारोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

Share
Share
Khabar365news
विश्व भर में हर वर्ष 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारे देश में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कईं जागरूक कार्यक्रमों जैसे-वृक्षारोपण, जल संरक्षण अभियान, उर्जा संरक्षण, सफाई अभियान आदि का आयोजन कर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है “भूमि बहाली, मरूस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता”। इसका फोकस “हमारी भूमि” नारे के तहत भूमि बहाली और मरूस्थलीकरण सूखे पर केन्द्रित किया गया है।
इस अवसर पर 05 जून 2024 को सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप में के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानिरीक्षक द्वारा स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की गई। संस्थान द्वारा वातावरण अनुकूलित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार किस्म के 500 से अधिक पौधे लगाकर इस कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस अभियान में परिसर के कार्मिकों ने परिसर व आसपास के इलाके में पौधारोपण कर कार्मिकों व आम जन-मानस को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। 


प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप ऐसे जागरूकता अभियानों में अपनी अहम भूमिका निभाता आया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल को वर्ष 2023 में 35 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय को 84000 पौधे लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ, जिसे संस्थान द्वारा श्रृंखलाबद्ध पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन कर सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
के0 एस0 बन्याल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, इसके बिना स्वस्थ रहने की कल्पना करना भी मुश्किल है। मानव ने प्राकृतिक संसाधनों का इतना ज्यादा दोहन कर लिया है कि अब पृथ्वी के उपर कईं प्रजातियाँ लुप्त हो गई है और बहुत सारी अन्य पर खतरा मंडरा रहा है। अगर हम समय रहते नही जागे तो जीवन यापन करना मुश्किल हो जाएगा। आज का दिन हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण दिन है, यह वह दिन है जब हम अपने पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के बारे में जागरूकता लाएं और पृथ्वी तथा मानव जाति के बेहतर भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...