NationalVaranasi

दुनिया की सबसे लंबी रिवर क्रूज गंगा विलास को वाराणसी से झंडी दिखाकर PM मोदी कल करेंगे रवाना

Share
Share
Khabar365news

by: k.madhwan

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गायक शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा क्रूज में यात्रा करने वाले पर्यटकों सहित अन्य गणमान्य लोग जिम, रेस्टोरेंट के साथ स्पा का भी आनंद लेंगे।

वाराणसी। एमवी गंगा विलास के साथ दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज यात्रा के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा कल यानी 12 जनवरी 2023 को वाराणसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुर सरिता – सिम्फनी ऑफ गंगा’ का आयोजन किया जा रहा है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गायक शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। संगीत कार्यक्रम के दौरान गंगा विलास क्रूज में यात्रा करने वाले पर्यटकों सहित अन्य गणमान्य लोग सुर तरंगिनियों का आनंद लेने के साथ-साथ, मां गंगा के महत्व तथा उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों से भी परिचित होगें।

बता दें कि गंगा विलास क्रूज 51 दिनों की यात्रा में उत्तर प्रदेश, बिहार, बांग्लादेश और असम को पार करेगा। इन जगहों पर नदी से जुड़ी पौराणिक कथाओं और किंवदंतियों का अपना इतिहास रहा है। इसलिए इस संगीत कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग फ्लेवर देने के लिए गानों को चुना गया है।

असम, बिहार और बंगाल के लोक संगीतकार गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र नदियों को अपने श्रद्धा भाव के साथ प्रदर्शित करने के लिए लोकप्रिय गायक शंकर महादेवन के साथ शामिल होंगे। तकरीबन एक घंटे के शो का समापन शंकर महादेवन की ’कर्तव्य गंगा’ की स्तुति के साथ होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingNationalब्रेकिंग

अजित पवार का अंतिम संस्कार आज बारामती में

Khabar365newsमहाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को...

JharkhandNationalNew DelhipatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी ने 85.5 गीगावाट से अधिक की कमर्शियल क्षमता हासिल की

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु नई दिल्ली । एनटीपीसी ने आज...

BreakingdeogharJharkhandNationalPoltical

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे

Khabar365newsदेवघर । बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज...