रांची। फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा श्वेता स्मृति एक्का ने GNM तृतीय वर्ष की परीक्षा में पूरे झारखंड में तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।
श्वेता स्मृति एक्का ने नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से आयोजित GNM तृतीय वर्ष की परीक्षा में यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता पर कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्वेता की इस उपलब्धि से फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उत्साह का माहौल है। कॉलेज की ओर से उनकी मेहनत और सफलता की सराहना की गई है।
संस्थान की सचिव जीनत कौशर, डॉ. शाहीन कौसर समेत कॉलेज के अन्य लोगों ने श्वेता को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्वेता की सफलता ने नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
Leave a comment