Uncategorized

*भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित युवा कांग्रेस द्वारा की गई मासिक बैठक,30 जनवरी मिलन समारोह वनभोज कार्यक्रम का निर्णय*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के भुरकुंडा पंचायत सचिवालय स्थित युवा कांग्रेस द्वारा मासिक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जयंत तूरी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से युथ जोड़ों बुथ जोड़ों को लेकर चर्चा किया गया साथ ही पतरातु प्रखंड अंतर्गत 46 पंचायतों से युवाओं को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत 30 जनवरी मिलन समारोह वनभोज कार्यक्रम का भी निर्णय लिया गया।वहीं बड़कागांव विधानसभा युवा अध्यक्ष जयंत तूरी ने कहा हर एक एक बूथ से दस यूथ” जोड़ना मुख्य उद्देश्य। जयंत तूरी ने कहा युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को निर्देशित किया कि हर सम्भव जनता से जुड़ने की कोशिश करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुचायें। उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसा संगठन है जहाँ किसी कार्यकर्त्ता की जात या धर्म नहीं देखा जाता बल्कि उसके काम से उसकी पहचान मिलती है और जो कार्यकर्त्ता जमीनी स्तर पर कार्य करता है वो किसी पद का मोहताज नहीं होता। उसकी पहचान सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस संगठन होती है।युवा कांग्रेस एक ऐसा माध्यम है जहाँ व्यक्ति अपने संघर्ष और मेहनत के द्वारा फर्श से अर्श लक्ष्य तक पहुंच सकता है। मासिक बैठक के माध्यम से युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं की समस्याओं और उनकी एक्टीविटी जरूरतों की जानकारी भी ली गई।आज देश की जनता गिरती अर्थव्यवस्था बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लोग परेशान है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता। मौके पर शंकर टूडू।अलीमाम। मुख्तार अंसारी। अप्पू कुमार। शुभम् कुमार।सोनू कुमार।धीरज कुमार। सिकंदर कुमार। चंदन कुमार।कलाम अंसारी। संतोष हेमरम। विजय सोरेन। कन्हैया रजक। गुड्डू कुमार। विवेक राज। सुमित कुमार साव इत्यादि।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...