BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती

Share
Share
Khabar365news

रांची। राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस, आरडीएसएस योजना के तहत काम, पोल से जुड़े कार्य और खुले तारों को कवर्ड करने जैसे तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती की जाएगी।

टाटीसिलवे में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाटी बस्ती, मिश्राटोली, मासू, हेसल, मिलन चौक, संजीवनी कॉलोनी, गेल इंडिया, उलातु, बहाया, जमुआरी, मनकीधिपा, मंझलाटोली और टाटी भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में बिजली बाधित रहेगी।

बड़गाईं क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं मोरहाबादी के न्यू मोरहाबादी फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

बरियातू में आरके मिशन फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर-14 और आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा मकचुंद टोली में राम मंदिर फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

कोकर में अयोध्यापुरी फीडर से जुड़ी गरुड़ पावर गली में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कटौती होगी। आसपास के कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

पंडरा के न्यू शाहदेव नगर, कटहल मोड़, चालाटोली, सिमलिया और आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें और आवश्यक पानी समेत अन्य जरूरी व्यवस्था कर लें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

कोतो बिरहोर कॉलोनी में कर्मा अखाड़े का ढलाई कार्य शुरू

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम पंचायत कोतो...

Breaking

मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला और जातिगत अपमान मामले में ST आयोग ने गिरिडीह SP को भेजा नोटिस

Khabar365newsगिरिडीह। ABVP से जुड़े मंटू मुर्मू पर कथित जानलेवा हमला, जातिगत अपमान...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सांप का रेस्क्यू पड़ा भारी, डिब्बे से निकलकर रेस्क्यू करने वाले को ही डसा

Khabar365newsझारखंड। डिब्बे में रखे सांप को रेस्क्यू करने के दौरान उस समय...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

विधायकों से बदसलूकी पर वित्त मंत्री सख्त,

Khabar365newsरांची। विधायकों के साथ कथित बदसलूकी के मामले को लेकर झारखंड के...