Jharkhand

वरिष्ठ कांग्रेस मुन्ना सिंह ने किया नगर निगम के सफाई कर्मियों से मुलाकात: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर की चर्चा, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 7 सितंबर 2024 – हजारीबाग नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर पिछले 14 दिनों से हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने नगर निगम कार्यालय में सफाई कर्मियों से मुलाकात की।

मुन्ना सिंह ने कर्मियों की मांगों को जायज ठहराते हुए कहा, “आप सभी की मांगें जायज़ हैं। मैं इन समस्याओं को लेकर जल्द ही नगर निगम के प्रतिनिधियों, नगर विकास मंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के समक्ष रखने, तथा इस मामले का शीघ्र समाधान करवाने का पूर्ण प्रयास करूंगा।”

मुन्ना सिंह ने अपने उपस्थिति में सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के सफाई कर्मियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में उनका योगदान अति आवश्यक है और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर स्थानीय नेताओं ने भी मुद्दे पर चर्चा की और मुन्ना सिंह का समर्थन किया। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में लोकल बॉडीज के अध्यक्ष श्री जम्मू राम, दीपक गोस्वामी, गौतम राम, सुधीर राम, अहमद राजा, बजरंग राम, जितेंद्र बाल्मीकि, आजाद अहमद, गुलाम रब्बानी, अजय राम, बबलू सिंह, दिनेश यादव, और सुजीत सिंह शामिल रहे।

सफाई कर्मियों ने मुन्ना सिंह के इस आश्वासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे उनके प्रयासों के माध्यम से जल्द ही समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...