

हजारीबाग : कटकमसाडी प्रखंड क्षेत्र के ओ पी पेलावल थाना में विश्वकर्मा पूजा और ईद मिलादुन्नबी पर्व के लेकर शांति समिति का बैठक पेलावल अंचल निरीक्षक बिनोद कुमार कि अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विश्वकर्मा पूजा और ईद मिलादुन्नबी पर्व में थाना क्षेत्र में आपसी भाईचारा,सौहार्द पूर्वक, दोनों त्यौहार मनाने के लेकर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ने शांतिपूर्ण तरीके से पर मनाने का निर्णय लिया। इस संदर्भ में ओ पी पेलावल थाना प्रभारी शाहीना परवीन एवं अंचल निरीक्षक पदाधिकारी विनोद कुमार ने थाना क्षेत्र में राजनीतिक सामाजिक जन प्रतिनिधियों से अपील किया है कि त्यौहार में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व को मनाए। शांति समिति बैठक में अंचल निरीक्षक पदाधिकारी विनोद कुमार, थाना प्रभारी शाहीना परवीन, राजस्व कर्मचारी अशोक पाण्डेय,चौकिदार अजय पासवान,अशोक राणा, नारायण साव, निसार खान, मनीष ठाकुर,मो सेराज,अजय साव,मो एकलाख, गुलाम मोईनुद्दीन, इम्तियाज हुसैन,सबनम प्रवीण, दर्जनों लोगों उपस्थित थे।

Leave a comment