Jharkhand

अखिल भारतीय भुईयाँ समाज कल्याण समिति द्वारा सांस्कृतिक धरोहर करमा पूजा के उपलक्ष्य पर “झकझोर-झूमर” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Share
Oplus_131072
Share
Khabar365news

बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई शामिल तथा प्रतिभागियों को बढाया हौसला

झकझोर झुमर कार्यक्रम से अपनी संस्कृति को बढावा देने का काफी अच्छा सकारात्मक पहल है : शेफाली गुप्ता

अखिल भारतीय भुईयाँ समाज कल्याण समिति द्वारा सांस्कृतिक धरोहर करमा पूजा के उपलक्ष्य पर सदर प्रखण्ड स्थित अमृतनगर उच्च विद्यालय के मैदान में दिन गुरूवार को “झकझोर-झूमर” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई तथा प्रतिभागियों का हौसला बढाया। यहां समिति द्वारा फुलमाला एवं बुके भेंटकर सहृदय उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान झकझोर-झूमर में प्रतिभागियों के संग करमा पर्व की रिकार्डेड संगीत एवं मंदार की थाप पर थिरक कर हौसला बढाया। एक से बढकर एक बालिका समूह के द्वारा समूहिक नृत्य प्रस्तुत कर जमकर धामाल मचाया गया एवं दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संस्कृतिक समूहिक नृत्य से झारखंड की गौरवमयी संस्कृति एवं सभ्यता को जीवंत किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने संबोधन में कहा कि झकझोर झुमर कार्यक्रम से अपनी संस्कृति को बढावा देने का काफी अच्छा सकारात्मक पहल है। इससे एक मंच पर वृहद पैमाने पर संस्कृतिक नृत्य का होना बहुत ही बड़ी बात है। सफल आयोजन के लिए अखिल भारतीय भुईयाँ समाज कल्याण समिति को बहुत- बहुत शुभकामनाएं। मौके पर अखिल भारतीय भुईयाँ समाज कल्याण समिति के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनुलाल भुईयां, जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, स्टेरिंग कमेटी के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राम, जिला उपाध्यक्ष अशोक राम, भोला राम, जिला महासचिव रंजीत कुमार, जिला सचिव हीरा राम, जिला उपसचिव भिखु राम, जिला प्रवक्ता बुधन राम, जिला महामंत्री सियाचरण राम, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम राम, महिला जिला अध्यक्ष रीना देवी, महिला जिला सचिव लक्ष्मी देवी, जिला युवा अध्यक्ष राजु राम, जिला युवा सचिव हिरामन राम एवं युवा उपाध्यक्ष कुलदीप राम सहित कई लोग शामिल रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...