Jharkhand

हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जम्मू कश्मीर के चुनाव के परिपेक्ष में पाकिस्तान के द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बनाने का कड़ा प्रतिरोध किया

Share
Share
Khabar365news

अटल विचार मंच के संस्थापक, भारत सरकार के पूर्व वित्त विदेश मंत्री सह हजारीबाग लोकसभा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जम्मू कश्मीर के चुनाव के परिपेक्ष में पाकिस्तान के द्वारा दिए गए बयान को मुद्दा बनाने का कड़ा प्रतिरोध करते हुए कहा कि मुझे जिस बात का डर था वही हुआ प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू और कश्मीर के चुनाव में आखिर पाकिस्तान को मुद्दा बनाने का प्रयास किया है। पाकिस्तान एक फेल स्टेट है। वह दूर-दूर तक भारत की बराबरी नहीं कर सकता हैl यहां तक की अब हॉकी के खेल में भी वह भारत से लगातार हारता आ रहा है। अगर फेल स्टेट के रक्षा मंत्री ने कोई बयान अटपटा बयान धारा 370 को लेकर दे भी दिया तो क्या भारत के “यशस्वी”प्रधानमंत्री को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना आवश्यक था? क्या विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस काम को नहीं कर सकते थे? दरअसल चुनाव में जीत के लिए मोदी जी किसी भी हद तक जा सकते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। भाजपा की राजनीति अब केवल और केवल सांप्रदायिकता भड़काने तक सीमित रह गई है, अगर कभी मोदी जी को लगता है कि यह अपर्याप्त है तो उसमें पाकिस्तान का तड़का लगाने का काम करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है पाकिस्तान के एक अदना सा मंत्री के बयान को महत्व देकर देश के साथ नाइंसाफी किया है।
उक्त जानकारी अटल विचार मंच के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कलश यात्रा के साथ श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या,

Khabar365newsधनबाद जिले के सोनारडीह ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

सीएचसी पतरातू में CARE HMIS सेवा शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामगढ़ जिले के सीएचसी पतरातू में...