Uncategorized

*रामगढ़ पुलिस ने अवैध नक़ली बरामद कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा,एसपी कार्यालय रामगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों का भांडा फोड़ते हुए नक़ली शराब बरामद कर एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसकी प्रेस कॉन्फ्रेंस एसपी कार्यालय में एसपी ने किया।
बता दें कि रामगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबारियों व्यापारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान अजय कुमार पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि रामगढ़ थाना अन्तर्गत ग्राम पारसौतिया में एक किराये के कमरा में अवैध तरीके से विभिन्न तरह के नकली / सस्ता शराब को मिक्स कर उसे विभिन्न कम्पनी के ब्रांडेड बोतल में भरकर, रैपर लगाकर, उसपर ढक्कन एवं सीलबंद कर रामगढ़ के बाजार ऊँचे दामों पर बेचा जा रहा है साथ हीं काफी मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा श्री परमेश्वर प्रसाद, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के क्रम में ग्राम-पारसौतिया स्थित एलवेस्टर सीट के एक कमरा में छापामारी किया गया। उक्त कमरा से खुले एवं बंद कार्टुन में विभिन्न कंपनियों अँग्रेजी शराब का बोतल, खाली बोतल, शराब का रैपर तथा शराब सील करने वाला झारखण्ड सरकार का मुहर लगा स्टीकर बरामद हुआ बरामद किया गया। पकड़ाये युवक श्याम कुमार उर्फ श्याम कुमार कसेरा पिता अशोक प्रसाद कसेरा न्यू कॉलोनी बगीचा, थाना जिला-रामगढ़ से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि सभी अँग्रेजी शराब नकली है, जिसे जैनामोड़, बोकारो से सस्ता शराब एवं शराब का खाली बोलत को अपने कमरा में लाकर सस्ते शराब को मिक्स कर विभिन्न प्रकार की ब्रांडेड कंपनी के खाली बोतलों में भरकर उसपर शराब कंपनी का रेपर साटकर तथा ढक्कन के उपर सील करने हेतू प्रयोग किये जाने वाले झारखण्ड सरकार का मुहर वाला स्टीकर लगाकर पैक कर उसे कार्टून में भरकर रामगढ़ के विभिन्न जगहों पर बिक्री करते है तथा दुर्गापूजा के अवसर पर रामगढ़ के बाजार में बेचने की तैयारी हेतू कमरा में जमा कर रहे थे। अवैध रूप से अँग्रेजी शराब का भण्डारण करना एवं नकली शराब को मिक्स करने के आरोप में पकड़ाये युवक को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना कांड प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय,इचाक में एस.आई.आर. विषय पर सेमिनार का आयोजन।

Khabar365newsजी.एम. संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक द्वारा एस.आई.आर. विषय पर एक दिवसीय शैक्षणिक सेमिनार...

Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...