JharkhandRanchi

अलका तिवारी होंगी झारखंड की नई मुख्य सचिव

Share
Share
Khabar365news

रांची : आईएएस अलका तिवारी को झारखंड का अगला मुख्य सचिव बनाया जा सकता है. भारत सरकार ने आईएएस अलका तिवारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनके मूल कैडर झारखंड में वापस करने का आदेश जारी किया है. इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जा सकता है. अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं. फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. वह झारखंड के कई जिलों में डीसी के पद पर भी काम कर चुकी हैं. बता दें कि वर्तमान में झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते पदस्थापित हैं. एल ख्यांगते इसी माह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होंगे. झारखंड में अचार संहिता लागू हो गया है. इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पुलिस का ऑपरेशन क्लीन 22 चोरी की बाइक बरामद, 15 अपराधी दबोचे गए

Khabar365newsरांची: झारखंड के रांची स्थित नामकुम थाना पुलिस ने 15 अपराधियों को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC CGLकथित पेपर लीक मामला सरकार ने कोर्ट में कहा नहीं मिला लीक का कोई प्रमाण

Khabar365newsझारखंड हाई कोर्ट में JSSC सीजीएल-2023 परीक्षा में कथित पेपर लीक की...