Hazaribagh

हजारीबाग सदर में कांग्रेस के लिए सुनहरा अवसर, लोकप्रिय नेता मुन्ना सिंह बने मजबूत उम्मीदवार; समर्थकों ने धूम धाम से किया हजारीबाग में स्वागत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 22 अक्टूबर 2024: कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद मुन्ना सिंह आज हजारीबाग पहुंचे, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया, जिससे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

मुन्ना सिंह ने अपने दिन की शुरुआत देवरी मंदिर, रांची, और राजरप्पा मंदिर में माता का आशीर्वाद लेकर की। हजारीबाग लौटते समय कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत किया। 25 हजारीबाग सदर विधानसभा से मुन्ना सिंह को कांग्रेस का टिकट मिलना पार्टी के लिए एक बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है। पिछले एक दशक से अधिक समय से सामाजिक कार्यों और लोगों की सेवा में जुटे मुन्ना सिंह ने पूरे क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। वह लोगों के बीच एक भरोसेमंद और लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं।

स्वागत यात्रा के बाद मुन्ना सिंह कांग्रेस पार्टी कार्यालय, हजारीबाग पहुंचे, जहां उनका पुनः स्वागत किया गया। मुन्ना जी ने मौजूद वरिष्ठ सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं तथा प्रेस से बात चीत करते हुए कहा, “आज मेरा हृदय गर्व और कृतज्ञता से भर गया है। हजारीबाग मेरा घर है, मेरा परिवार है। कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे अपने कर्मों से सार्थक करूंगा। यह मेरा संकल्प एवं वादा है कि मैं हजारीबाग के हर नागरिक की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अब समय है बदलाव का, समय है कांग्रेस का। जय जोहार, जय झारखंड।”

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में टिकट की घोषणा के बाद जबरदस्त जोश और उत्साह है, और सभी को विश्वास है कि मुन्ना सिंह की मजबूत छवि के बलबूते पार्टी हजारीबाग में फिर से अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

मुख्य रूप से उपस्थित ।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक देव , राजू चौरसिया, रविन्द्र सिंह, दरोगा अंसारी ,राजद जिलाध्यक्ष चरका यादव, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव कोमल राज़, महिला जिला अध्यक्ष बेबी देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रसाद मेहता , शशि मोहन सिंह ,NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज़,महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, उपाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, सचिव मनिशा टोप्पो, रज्जी अहमद, झामुमो नेता सरफराज अहमद , झामुमो नेता कमल कुरैशी शोएब निशार अहमद,अख्तर, ‌वरिष्ट कांग्रेस नेता मिथलेश दुबे, विनोद सिंह , कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार भुईयां,कांग्रेस कटकमसाड़ी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्राजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, दारू प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझु, सदर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह, आदर्श सिंह , दारू 20 सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, बबलू अंसारी , सिडी सिंह 20सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव कटकमसाड़ी, 20सूत्री सदस्य रामानुजसिंह , जगदेव राणा, संजय पासवान , करबे कला पंचायत समिति सदस्य मुकेश पासवान , हुटपा पंचायत सदस्य बृजेश सिंह , रंजीत यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, अजय कुमार, अदित्य कुमार, मोहम्मद लाल , रविन्द्र कुशवाहा, प्यारे कुमार दिनेश यादव, अयान राजा खान, बाबर अंसारी , मोहम्मद शेर खान , पप्पू यादव, रजनीश कुमार कुशवाह, पप्पू सिंह, सुजीत सिंह, बबलू सिंह,अमर कुमार कुशवाह, विक्रम कुमार , सतीश कुमार, विजय कुमार कुशवाह, बिरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार , विवेक कुमार उज्जवल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, सबीर अली अशिष कुमार,मो अख्तर, संजय सिंह, मोनु कुमार, तारिक राजा , रघु जायसवाल विजय सिंह , दिलीप रवि , इजहार हुसैन अधिवक्ता , अर्जुन सिंह , लाल बिहारी सिंह ,व शहर व सभी प्रखंडों पंचायतों से भारी संख्या में महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता सम्मिलित रहें

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghRanchi

झारखंड नगर निकाय आम चुनाव 2026 का बिगुल बजा, अधिसूचना जारी, पूरी चुनावी समय-सारिणी घोषित

Khabar365newsरांची। झारखंड में नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज...

HazaribaghJharkhand

बरकट्ठा प्रखंड इकाई के तत्वावधान में जननायक श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई

Khabar365newsबरकट्ठा राष्ट्रीय नाई महासभा, बरकट्ठा प्रखंड इकाई के तत्वावधान में जननायक श्रद्धेय...