Home Hazaribagh युवा नेता हर्ष अजमेरा के समर्थकों ने किया बैठक,सभी ने एक स्वर से कहा निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे
Hazaribagh

युवा नेता हर्ष अजमेरा के समर्थकों ने किया बैठक,सभी ने एक स्वर से कहा निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे

Share
Share

सभी के सहयोग, प्रयासों और आशीर्वाद से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे हर्ष अजमेरा।

समर्थकों ने हर्ष अजमेरा के नेतृत्व को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

मैं जनता की समस्याओं को गहराई से समझता हूं और उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का वादा करता हूं :– हर्ष अजमेरा ।

हर्ष अजमेरा जैसे युवा नेता से युवाओं को बल मिलेगा और सदर विधानसभा का कल्याण होगा:–नौशाद खान उर्फ डिस्को ,करीबी समर्थक

हजारीबाग।

युवा नेता हर्ष अजमेरा के समर्थकों द्वारा एक विशेष बैठक मंगलवार को आयोजित किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद सभी समर्थकों ने एक स्वर में हर्ष अजमेरा से आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का आग्रह किया। समर्थकों का कहना था कि वर्तमान समय में क्षेत्र को एक ईमानदार, मेहनती और ऊर्जावान नेता की आवश्यकता है, और हर्ष अजमेरा इन सभी गुणों को पूर्ण रूप से निभाते हैं।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समर्थक के द्वारा किया गया जिन्होंने कहा हर्ष अजमेरा ने हमेशा समाज के हर वर्ग की समस्याओं को सुना है और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया है। उनके नेतृत्व में हम क्षेत्र में बदलाव और विकास की नई उम्मीद देख सकते हैं।अन्य प्रमुख वक्ताओं ने भी अपनी राय व्यक्त की।

बैठक के दौरान यह चर्चा की गई कि वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य में हर्ष अजमेरा का निर्दलीय चुनाव लड़ना आवश्यक हो गया है, जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं। समर्थकों ने यह भी कहा कि उनका चुनाव में उतरना राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत करेगा, जहाँ व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा।समर्थकों ने हर्ष अजमेरा के नेतृत्व को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया।

बैठक के अंत में हर्ष अजमेरा ने अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया और कहा, आप सभी का स्नेह और समर्थन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं जनता की समस्याओं को गहराई से समझता हूं और उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का वादा करता हूं मैंने हमेशा यह कोशिश की है कि समाज के हर वर्ग की आवाज़ को सुना जाए और उनकी समस्याओं का समाधान खोजा जाए। आपके इस भरोसे ने मुझे और भी मजबूती दी है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मैं आप सबों के आशीर्वाद से अवश्य चुनाव लड़ूंगा आप सबों का साथ विश्वास मेरे लिए काफी महत्वाकांक्षी है।
हर्ष अजमेरा ने यह भी कहा कि आज की राजनीति में पारदर्शिता और ईमानदारी की सख्त आवश्यकता है, और उनका उद्देश्य क्षेत्र में एक नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत करना है, जो जनता के प्रति पूरी तरह उत्तरदायी हो। उन्होंने युवा वर्ग को राजनीति में अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा समाज के बदलाव और विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और उनका समर्थन इस परिवर्तन को गति देगा।

बैठक में उपस्थित समर्थकों ने जोर देकर कहा कि हर्ष अजमेरा का चुनाव लड़ना केवल एक व्यक्ति का चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि यह समाज के सभी तबकों की आकांक्षाओं और उनकी उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करेगा। समर्थकों ने इस अवसर पर यह भी स्पष्ट किया कि वे एकजुट होकर हर्ष अजमेरा के लिए प्रचार करेंगे और उन्हें चुनाव में विजय दिलाने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।

इस बैठक में शामिल होने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों ने हर्ष अजमेरा की समाजसेवा, युवाओं के प्रति उनकी चिंता, और क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। सभी ने यह विश्वास जताया कि हर्ष अजमेरा के नेतृत्व में क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी और एक सकारात्मक बदलाव का सूत्रपात होगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroBreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में आज खुलेगा नया सिल्वर शोरूम,

हजारीबाग: शहर में आज एक नए सिल्वर शोरूम का शुभारंभ होने जा...

ActiveHazaribagh

रक्तदान के जरिए मानव सेवा की मिसाल पेश कर रही ‘अर्थ एक प्रयास’ संस्था

हजारीबाग: मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए...

ActiveBreakingHazaribaghJharkhand

ब्रेकिंग न्यूज़ /हजारीबाग में CISF की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

हजारीबाग। अवैध कोयला खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...