BiharPatnaPoltical

शिक्षा मंत्री के बयान पर मचा बवाल, रामचरितमानस को ‘समाज में नफरत फैलानी’ वाली किताब बताया

Share
Share
Khabar365news

बिहार । बिहारके शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह इन दिनों खूब चर्चा में हैं. चर्चा में रहने की वजह है उनका एक विवादित बयान. बीते दिनों उन्होंने रामचरितमानस को ‘समाज में नफरत फैलानी’ वाली किताब करार दिया. इसके बाद बिहार की सियासत तेजी से गरमाई. विपक्ष में बैठी बीजेपी ने तो मंत्री पर निशाना साधा ही, बल्कि आरजेडी के नेता भी बयान को लेकर अब खुलकर अपने विचार रख रहे हैं. अभी तक के आए बयानों से ये तो साफ हो गया है कि चंद्रशेखर पर पार्टी (राजद) दो फाड़ में बंट गई है.

दरअसल, चंद्रशेखर के रामचरितमानस पर दिए विवादित बयान को लेकर RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पार्टी नेता शिवानंद तिवारी के बीच राजद दफ्तर में ही बहस हो गई. शिवानंद तिवारी ने चंद्रशेखर के बयान को पार्टी स्टैंड के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि वो बयान से सहमत नहीं हैं और पार्टी में इस तरह का विचार कभी नहीं हुआ है.

वहीं, विपक्षी पार्टी यानी बीजेपी (BJP) इसी मौके का पूरा फायदा उठाती हुई नजर आ रही है. गिरीराज सिंह से लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय तक ने चंद्रशेखर की खूब निंदा की. गिरीराज सिंह ने कहा, ”चंद्रशेखर ने रामचरितमानस के साथ-साथ हिंदुओं का भी अपमान किया.” वहीं, अश्विनी चौबे ने तो चंद्रशेखर को अज्ञानी मंत्री तक कह दिया. उन्होंने कहा, “प्रभु श्रीराम बिहार सरकार को सद्बुद्धि दें.”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

अनंत सिंह बोले- छात्रों को पीटना गलत, निशांत बन सकते हैं अच्छे CM

Khabar365newsपटना। जदयू विधायक अनंत सिंह ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर नाराजगी...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

बांकीपुर के 11 मोहल्लों में नई सड़क-नालियां बनेंगी,

Khabar365newsपटना। बांकीपुर क्षेत्र के 11 मोहल्लों की सूरत बदलने की तैयारी शुरू...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

पैसेंजर ट्रेन के इंजन और तीन बोगियों में आग लगने से मची अफरा-तफरी,

Khabar365newsसहरसा। बिहार के सहरसा में एक पैसेंजर ट्रेन के इंजन समेत तीन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...