Home Jharkhand आजसू जन जन की आवाज बनकर पाँच वर्ष तक कार्य करेगी :-कवलजीत सिंह
Jharkhand

आजसू जन जन की आवाज बनकर पाँच वर्ष तक कार्य करेगी :-कवलजीत सिंह

Share
Share

सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा: प्रखंड के विभिन्न पंचायतो एवं गांवों में आजसू पार्टी लोहरदगा के जिला मुख्य संयोजक सह लोहरदगा प्रखंड प्रभारी कवलजीत सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी एवं एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में वोट की अपील की गई। इस दौरान कवलजीत सिंह ने कहा कि लोहरदगा जिला को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास सड़क की सख्त आवश्यकता है। केंद्र इसके लिए राशि आवंटित कर चुकी है। परंतु राज्य सरकार और स्थानीय विधायक जमीन अधिग्रहण भी नहीं कर पाए। बाईपास उनकी विफलता की निशानी है। नहीं तो आज तक लोहरदगा को बाईपास मिल गई होती ।इन अधूरे कार्यों को हम आते के साथ पूरा करेंगे। हम लोहरदगा में बड़े और आधुनिक अस्पताल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे जिससे लोहरदगा के लोगो को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके ।यहां की बिडंबना है की एक सदर अस्पताल है जो रेफरल अस्पताल बन कर रह गया है। उससे जनता को मुक्ति मिले और अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल पाए ये हम करके दिखलाएंगे। लोहरदगा में एक अच्छे महाविद्यालय की अति आवश्यकता है। जो हम पूरा करेंगे तथा बॉक्साइट आधारित कारखाना हम यहां स्थापित करवाएंगे जिससे बेरोजगारी और पलायन की समस्या को दूर किया जा सके ।आज के लोहरदगा प्रखंड के विभिन्न पंचायतो के भ्रमण में तीन टीम विभिन्न पंचायतो का दौरा किया ।एक टीम का नेतृत्व कवलजीत सिंह कर रहे थे। दूसरे का प्रखंड सचिव आनंदराम इस भ्रमण के दौरान आनंद राम ने कहा की लोहरदगा की जनता इस सरकार और इस विधायक से ऊब चुकी है ,अब परिवर्तन निश्चित है। एनडीए प्रत्याशी ने नीरू शांति भगत भारी मतों से जीतेंगी और लोहरदगा की व्यवस्था परिवर्तन करेगी ।गांव से जो पलायन हो रहा है। वह बंद होगा रोजगार की व्यवस्था लोहरदगा में ही की जाएगी और आदिवासियों का शोषण बंद होगा। सनाउल्लाह अंसारी ने कहा की लोहरदगा में आज तक जो भी विधायक हुए वह सिर्फ अपने जेब भरे एक स्वर्गीय कमल किशोर भगत ही ऐसे थे जो विकास के बारे में सोचते थे।और उसके लिए पहल भी किये थे।उनका सोच सभी समुदाय के विकास के लिए था। वह लोहरदगा का समुचित विकास करना चाहते थे। उनके कार्यकाल में चौड़ी सड़कों का जाल बिछा। वह लोहरदगा के सच्चे सपूत थे वह चाहते थे लोहरदगा विकास की ओर अग्रसर हो।इसी पथ पर नीरू शांति भगत भी आगे बढ़ना चाहती है। इसलिए लोहरदगा की जनता इस बार नीरू शांति भगत को जीताकर भारी बहुमत से विधानसभा भेजेगी।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव आनंदराम प्रखंड सचिव सनाउल्लाह अंसारी रामचंद्र उरांव बसंत उरांव शिवदयाल उरांव बंधु राम प्रसाद उरांव संदीप टोप्पो राजकिशोर उरांव प्रमोद कुजूर राजेश मुंडा हरिनाथ साहू हिमांशु साहू परमानंद साहू लाल कुमार साहू नरेंद्र दसोंधी धरमू उरांव उज्जवल उरांव लक्ष्मण उरांव विनय उरांव अंगद महतो किशोर साहू हेमंती देवी मालती टोप्पो आदि मुख्य रूप से नीरू शांति भगत के लिए बुथ कमेटी बनाते हुए वोट मांगे। आज पंचायत भ्रमण में बाघा पंचायत के नदी नगडा बाघा। हरमू पंचायत के नदिया रघु टोली हरमू। निगनी पंचायत के बमनडीहा कुम्बाटोली निगनी जोरी पंचायत के जोरी सहैदा ओयना आदि गांव में बूथ कमेटी बनाते हुए नीरू शांति भगत के पक्ष में वोट करने की अपील की गई।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...

ActiveJharkhandPakur

जेटेट-2026 को लेकर पाकुड़ प्रशासन अलर्ट, डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण; 30 केंद्रों पर होगी परीक्षा

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट)-2026...

ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...