Home Hazaribagh कटकमसांडी के आराभुसाई गावं में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या,पति गिरफ्तार
Hazaribagh

कटकमसांडी के आराभुसाई गावं में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या,पति गिरफ्तार

Share
Share

अन्य आरोपी भी जल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे, छापामारी जारी–थाना प्रभारी

कटकमसांडी(हज़ारीबाग):जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का आराभुसाई गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गयी.मृतका निकिता देवी 22 वर्ष आरभुसाई गांव के संदीप राणा की पत्नी थी. घटना 03 नवंबर को बताया गया है. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया.इस मामले में मृतिका के पिता नाथू राणा ग्राम रामचक थाना चौपारण हज़ारीबाग़ के ब्यान पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 238 /24 के तहत दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. जिसमे दामाद संदीप राणा, उसके पिता बाबूलाल राणा,मां मालती देवी को आरोपी बनाया गया है.कटकमसांडी पुलिस संदीप राणा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.अन्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी अभियान चलाया है. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबलभ कुमार ने बताया कि मृतिका निकिता देवी का विवाह 2023 नवंबर में आरभुसाई गांव के संदीप राणा के साथ हुआ था.जिसमे एक साथ माह का लड़का भी है.शादी के बाद से संदीप बराबर ससुराल वालों को देहज की मांग करता था.इसी कारण बराबर पत्नी से विवाद होता रहता था.और मारपीट का घटना का अंजाम देता था . तीस अक्टूबर को निकिता के साथ इसी बात को लेकर मारपीट की घटना घटी .जिसे घायल अवस्था मे उसके परिजनों द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल हज़ारीबाग़ में भर्ती कराया गया.जहां इलाज के क्रम में तीन नवंबर को निकिता की मौत हो गयीं. गावं में घटना के बाद मातम छा गया,वही मृतक के परिजनों का बुरा हाल था.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

राहुल दुबे गैंग के गैंगस्टर कस्टडी से भागने की कोशिश, तुषार मिश्रा घायल

हजारीबाग। राहुल दुबे गैंग के प्रमुख सरगनाओं में शामिल तुषार मिश्रा ने...

ActiveBreakingHazaribagh

सुभाष कुमार बने हजारीबाग अनुमंडल के सांसद प्रतिनिधि, समर्थकों में खुशी की लहर

हजारीबाग: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा...