Jharkhand

भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश उराँव ने किया प्रचार

Share
Share
Khabar365news

भारत आदिवासी पार्टी की पलरा हुआ भारी जीत होगी निश्चित :- अवधेश उरांव

सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा: भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी अवधेश उराँव ने चोरटांगी, दशरा टोली, बानपुर, प्रखंड- किसको के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अवधेश उराँव ने कहा कि 13 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर ईवीएम में 5 नंबर का बटन दबाकर हॉकी बाॅल के सामने वाला बटन दबाएं।
प्रत्याशी अवधेश उराँव के प्रचार के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उन्होंने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की और पार्टी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
अवधेश उराँव ने इस मौके पर कहा, “मेरा सत्ता में आने का कभी भी लोभ नहीं था, लेकिन पार्टी की विचारधारा को देखकर मुझे एहसास हुआ कि अगर BAP पार्टी सत्ता में आती है, तो यहां के आदिवासी, मूलवासी, दलित और अत्यंत पिछड़े वर्गों का विकास सुनिश्चित होगा।” उन्होंने आगे कहा, “लोहरदगा की जनता आज भी कठिन हालात में जी रही है, भले ही कितने विधायक आए और गए हों। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि मुझे एक मौका दें ताकि मैं उनके लिए काम कर सकूं।”
इस कार्यक्रम में BAP के जिला अध्यक्ष लाकेश उराँव, सचिव मनोज उराँव, स्वशासन पद्धति के संरक्षक बिनोद भगत, विजय उराँव, मनोज मिंज और कई अन्य समर्थक एवं गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...