Hazaribagh

हजारीबाग में होने जा रही है महागठबंधन की महा जनसभा

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हजारीबाग सदर क्षेत्र में इंडिया महागठबंधन द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 10 नवंबर को प्रातः 10 बजे गांधी मैदान, मटवारी में आयोजित इस महत्वपूर्ण जनसभा में झारखंड की लोकप्रिय नेत्री एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की विद्यायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी श्री मुन्ना सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस जनसभा का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास और परिवर्तन की नई दिशा तय करना है। जनसभा में हजारीबाग एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान श्री मुन्ना सिंह के विकास विजन और क्षेत्र के लिए प्रस्तावित योजनाओं को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का मानना है कि यह जनसभा हजारीबाग के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत साबित होगी। स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं में इस जनसभा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...