Hazaribagh

हजारीबाग में मुन्ना सिंह की पदयात्रा को मिला अपार जनसमर्थन, बार एसोसिएशन ने दिया पूर्ण समर्थन

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 11 नवंबर: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन, हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी और इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य पदयात्रा की। इस पदयात्रा को देखकर हजारीबाग के स्थानीय निवासियों में खासा उत्साह देखा गया, और भारी संख्या में लोग इस जनसमर्थन यात्रा में शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान मुन्ना सिंह ने हजारीबाग बार एसोसिएशन का भी दौरा किया, जहां उन्होंने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार राजू, सचिव सुमन सिंह, और अधिवक्ता रवि रंजन सिंह समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने मुन्ना सिंह को अपना समर्थन देते हुए भरोसा जताया कि वे न्याय, समानता, और संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।

मुन्ना सिंह ने इस अवसर पर प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, “हजारीबाग के लोगों ने मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, मैं उसके लिए तहे दिल से आभारी हूं। आज प्रचार का आखिरी दिन है, लेकिन मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मैं हजारीबाग के हर एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ हूं, यहां के लोगों ने मुझे अपनाया है, और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि वे मुझे जब भी ढूंढेंगे, मैं उनके बीच ही खड़ा मिलूंगा।”

इस पदयात्रा में महागठबंधन के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय कार्यकर्ता, और आमजन ने भी हिस्सा लिया, जिससे हजारीबाग की जनता में बदलाव की उम्मीद और अधिक मजबूत हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...

BreakingHazaribaghindia

पूर्व मंत्री के बयान पर JMM महिला सेल की जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Khabar365newsहजारीबाग: सदर अंचल के हुरहुरु स्थित खासमहल जमीन विवाद को लेकर पूर्व...

Hazaribagh

जी.एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन

Khabar365news हजारीबाग: .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में हिंदी दिवस के अवसर पर...