Hazaribagh

समता पार्टी उम्मीदवार संजर मलिक का प्रचार अभियान: नवाब गंज से आजाद नगर तक जनता से अपील

Share
Oplus_0
Share
Khabar365news

आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समता पार्टी के उम्मीदवार फहिम उद्दिन अहमद उर्फ संजर मलिक ने अपनी पूरी शक्ति झोंक दी। उन्होंने हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करते हुए अपने समर्थकों के साथ जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की।

संजर मलिक ने नवाब गंज, इंद्रपुरी, काजी मुहल्ला, लोहसिंधना, हाशमिया कॉलनी, मिल्लत कॉलनी, अलफलाह कॉलोनी, नसीम कॉलोनी, अमन कॉलोनी, आजाद नगर, और फ्रेंड्स कॉलोनी सहित कई इलाकों में दौरा किया। अपने रोड शो में, उन्होंने बैनर, पोस्टर, झंडे और ढोल बाजे के साथ जनता का ध्यान आकर्षित किया और अपने चुनाव चिन्ह ‘टार्च’ के लिए समर्थन मांगा।

संजर मलिक ने जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा, “आपका भाई, आपका बेटा, आपका भतीजा हमेशा आपके साथ हर पल खड़ा रहेगा। सच के मार्ग पर चलते हुए, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि आप मुझे भारी मतों से विजय दिलाएं। इस वक्त राजनीति में गिरावट साफ नजर आ रही है। झूठे को सच्चा और सच्चे को झूठा साबित करने में कुछ दलाल किस्म के लोग लगे हुए हैं, लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और इनकी असलियत समझ चुकी है।”

उन्होंने आगे कहा, “समाज के हर सुख-दुःख, मुसीबत, शादी-ब्याह, मरनी-जीनी और आपसी झगड़ों को सुलझाने के लिए हमेशा आपके साथ रहने वाला इंसान चाहिए। गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बनाकर हमें हजारीबाग के विधान सभा क्षेत्र को एक नई दिशा में ले जाना है।”

संजर मलिक ने अपने चुनाव चिन्ह ‘टार्च’ का महत्व बताते हुए कहा कि यह रोशनी का प्रतीक है और हजारीबाग के हर घर में रोशनी लाने का उनका संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ईवीएम पर 8 नंबर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजय दिलाएं।

प्रचार के अंतिम दिन संजर मलिक ने जनता से जो आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया, वह उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। उनके समर्थकों ने भी जोर-शोर से उनके पक्ष में नारे लगाए और जनता से वोट देने की अपील की।

संजर मलिक का यह चुनाव प्रचार हजारीबाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, जहां उन्होंने समाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के कई मुद्दों पर ध्यान देने का वादा किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
CrimeHazaribagh

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365news कटकमसांडी: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध...

CrimeHazaribagh

दारू चौक चाकूबाजी कांड का खुलासा, मो. इकबाल हुसैन के नेतृत्व में बड़ी सफलता

Khabar365newsहजारीबाग से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रामनवमी...

HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...