Jharkhand

Jharkhand News: मैथन डैम में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद

Share
Share
Khabar365news

Jharkhand News: मैथन, प्रतिनिधि मैथन डैम में बुधवार को डूबे तीनों छात्रों के शव बाहर निकाल लिए गए। तीनों छात्र अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ डैम घूमने गए थे। नहाने के दौरान हादसा हुआ। गुरुवार को सबसे पहले युवराज सिंह, फिर जैद हुसैन और अंत में नायाब गद्दी का शव दोपहर करीब ढाई बजे 50 फीट गहरे पानी से निकाला गया। स्थानीय मछुआरों ने मछली पकड़ने वाले जाल का उपयोग कर काफी मशक्कत कर तीनों शवों को बाहर निकाला। एक-एक कर तीनों के शव बाहर निकलते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। Also Read – Jharkhand: जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा, 3 छात्रों की मौत घटनास्थल पर युवराज के पिता मयंक कुमार सिंह, जैद के पिता आबिद हुसैन और नायाब के पिता असलम गद्दी मौजूद थे। सभी दहाड़ मार कर रो रहे थे। युवराज मनईटांड़ धनसार निवासी मयंक कुमार सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी एक पुत्री भी है। गजुआटांड़ निवासी मृतक जैद भी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक नया बाजार निवासी नायाब चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। नायाब लिटिल फ्लावर स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। शव की तलाश के लिए मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन सुबह से ही घटनास्थल पर मौजूद थे। तीनों शवों को एक-एक कर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCHभेजा गया। डूबने से बचे छात्र लकी के अनुसार, नायाब पहले चट्टान से फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए जैद और फिर युवराज गहरे पानी में चले गए। इसके बाद बाकी तीनों दोस्तों की हिम्मत जवाब दे गई और तीनों वहां से स्कूटर पर सवार होकर भाग निकले।

https://jantaserishta.com/local/jharkhand/jharkhand-news-bodies-of-three-students-drowned-in-maithon-dam-recovered-3655892
https://jantaserishta.com/local/jharkhand/jharkhand-news-bodies-of-three-students-drowned-in-maithon-dam-recovered-3655892
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...