Jharkhand

Jharkhand weather update: झारखंड में सुबह और शाम कोहरा करेगा परेशान, लेकिन दिन में मौसम रहेगा साफ, जानिए आपके शहर का हाल?

Share
Share
Khabar365news

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा.वहीं, अधिकतर जिलों में यही स्थिति रही.पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.0 चाईबासा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 गढ़वा में दर्ज किया गया.आज के मौसम की बात करें तो, आज भी मौसम शुष्क रहेगा.सुबह में कोहरे और रात में जबरदस्त ठंड की संभावना है.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, अब ला नीना का जबरदस्त इफेक्ट आपको देखने को मिलेगा.नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले वीक में आपको अच्छी खासी जबरदस्त ठंड महसूस होगी. न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट जारी है. पूर्वी हवा के कारण शाम के समय व सुबह में जबरदस्त कंकनी देखी जा सकेगी.

कैसा रहेगा आज का मौसम
आज के मौसम के बारे में बात की जाए तो, आज का मौसम शुष्क रहेगा.सुबह में घना कोहरा और दोपहर में अच्छा खासा धूप देखने को मिलेगा.हालांकि, ठंडी हवा और धूप का कंबीनेशन लोगों को राहत दिलाने वाली है.वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की वजह से शाम में और रात में जबरदस्त ठंड का एहसास होगा.

कितना रहेगा तापमान
संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 27 व न्यूनतम 13 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 25 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 29 व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

DBT योजना से बढ़ी पारदर्शिता, बिहार को मिले 49 हजार करोड़ रुपये

Khabar365newsDBT अब देश में सरकारी सहायता पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

खूंटी में पुल साइट पर फायरिंग और लूट, मजदूरों ने खदेड़े बदमाश; बाइक छोड़ भागे

Khabar365newsखूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र स्थित सोंदारी पाकर टोली में निर्माणाधीन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 23 मई तक आंधी–बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है। सुबह तेज धूप और...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JSSC में बंपर वेकैंसी, 611 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Khabar365newsझारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य में 611 पदों पर भर्ती...