JharkhandRanchi

स्वच्छता ही सेवा भाव हमेशा दिखना चाहिए – डॉ राजकुमार शर्मा

Share
Share
Khabar365news



स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का प्रमुख हिस्सा बननी चाहिए- डॉ ब्रजेश
राँची-डोरंडा महाविद्यालय, राँची की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर ) अभियान में महत्वपूर्ण स्थान लाने वाले एन एस एस के स्वयंसवको का सम्मान कार्यक्रम प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा भाव सभी के अंदर हमेशा दिखनी चाहिए एवं स्वच्छता हेतु सदैव तत्पर रहने से हमारे आस पास का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर द्वार को साफ सुथरा रखते हैं वहीं भाव अपने आस पड़ोस को भी स्वच्छ रखने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर यू के एन एस एस के विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता हमारे दैनिक जीवन का प्रमुख हिस्सा बननी चाहिए एवं हमें स्वच्छ भारत अभियान में अपना बहुमूल्य योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित एन एस एस के स्वयंसवको से कहा कि अगर सभी स्वच्छता को आत्मसात करेंगे तथा हमारे स्वभाव में स्वच्छता की सोच विकसित होगा तो पूरा देश स्वच्छ दिखेगा।
आज के सम्मान कार्यक्रम में पूर्व में हुए विभिन्न प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सफल प्रतिभागियों की सूची निम्नलिखित है :-
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता


   प्रथम- नायाब फरीदी
   द्वितीय- आरजू कुमारी
    तृतीय- नाहीद सबा

       भाषण प्रतियोगिता
   -------------------------------
प्रथम- ऋषभ कुमार
द्वितीय- आकाश कुमार
तृतीय- रौनक कुमार

    निबंध प्रतियोगिता
-------------------------------

प्रथम- इंशा कायनात
द्वितीय- खुशबू कुमारी
तृतीय- मो राशिद

        स्लोगन प्रतियोगिता
  ----------------------------------

प्रथम – अनिशा कुमारी
द्वितीय – निशि खलखो
तृतीय – संकल्प कुमार
कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कंचन मुंडा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन खुशबू कुमारी ने किया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः संकल्प, कंचन, रौनक, खुशी, विपुल, रामधनी आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सादर
डॉ कंचन मुंडा
कार्यक्रम पदाधिकारी
राष्ट्रीय सेवा योजना
डोरंडा महाविद्यालय, राँची।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...