BreakingCrimeJharkhandRanchi

मैक्लुस्कीगंज में पूर्व उप प्रमुख का कंकाल बरामद

Share
Share
Khabar365news

खलारी डकरा। मैक्लुस्कीगंज थाना अंतर्गत दामोदर नदी पुल बघमरी पिकेट के पास झाड़ियों में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कंकाल को 38 दिनों से लापता बालूमाथ बरियातू के लाटू गांव निवासी पूर्व उप प्रमुख मोहन उरांव उर्फ गौरी शंकर उरांव (47) का बताया है। कंकाल बरामदगी स्थल से पुलिस को मोबाइल, बाइक, पर्स सहित अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने बताया कि कंकाल की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए जांच के कराने रांची भेजा गया हैं। ऐसे घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल पर्स और मोबाइल को लापता युवक मोहन उरांव उर्फ गौरीशंकर की पत्नी लक्ष्मी देवी एवं अन्य परिजनों ने पहचान की।

क्या है मामला:

परिजनों के अनुसार मोहन 15 अक्टूबर को बाइक से रांची से अपने घर लौट रहे थे। मैक्लुस्कीगंज पहुंचकर उन्होंने पत्नी लक्ष्मी देवी को फोन कर जल्द ही घर पहुंचने की बात कही इसके बाद से ही वह लापता हो गया। उसकी पत्नी फोन करती रही लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद घर नहीं आने पर रात में ही परिजन व ग्रामीणों ने उनकी काफी खोजबीन की परिजनों व ग्रामीणों ने सीरम, भगिया, शाति, बलबल, चंदौली, डुमारो, बारियातू समेत बालूमाथ के जंगली इलाकों व मैक्लुस्कीगंज के जंगली क्षेत्र में उनकी खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बालूमाथ व मैक्लुस्कीगंज थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई थी। उधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू डैम आठ फाटक में से 4 और 5 नंबर फाटक खुला

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातू पतरातू डैम के कैचमेंट एरिया में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवाकेंद्र द्वारा दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन शुरु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र,बी04, रोड़ नंबर-08 पतरातू द्वारा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अभय तिवारी मामले में जांच तेज,

Khabar365newsरांची। अभय तिवारी से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज...