JharkhandLATEHAR

Latehar: ट्रक और बस में भीषण टक्कर, छह से ज्यादा यात्री घायल

Share
Share
Khabar365news

Latehar लातेहार : रांची-मेदिनीनगर एनएच पर सदर थाना क्षेत्र के उदयपुरा के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे ट्रक और यात्री बस में भीषण टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्‍सा पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया. वहीं इस हादसे में बस सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घायलों में नीतू कुमारी, विनी लाल मिंज, देवलाल राम, रीता देवी, फिजियान अंसारी, मिर्जा मियां, मिंकू प्रसाद, परी कुमारी, अजय कुमार और बस का चालक अनिल भुइंया शामिल हैं. इनमें से गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया जा गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पम्‍मी नामक उक्त यात्री बस लातेहार डीही-मुरूप से हजारीबाग जा रही थी. एनएच-75 पर उदयपूरा ग्राम के पास पहले से एक ट्रक खड़ी थी. उसको ओवर टेक के दौरान बस सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गयी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

मौसम विभाग की चेतावनी, कई जिलों में भारी बारिश

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

प्रेमिका ने पुलिस के सामने प्रेमी को जड़ा थप्पड़, युवक बेहोश होकर गिरा

Khabar365newsप्रेम प्रसंग से जुड़े एक विवाद के दौरान पुलिस की मौजूदगी में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में मानसून सक्रिय रहने के कारण मौसम विभाग ने राज्य के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

जुए को लेकर हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप,

Khabar365newsरांची। जुए के विवाद को लेकर हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक...