Jharkhand

ट्रक की चपेट में आने से DSPMU के छात्र की मौत, 2 घायल

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची-टाटा मुख्य मार्ग प्लांडू में एक हाईवा ट्रक की चपेट में स्कूटी सवार आ गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। वहीं 2 युवतियां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी पर एक युवक और 2 युवतियां सवार थीं। स्कूटी सवार रामपुर से सिदरौल की ओर जा रहे थे। वहीं हाईवा ट्रक सिदरौल से रामपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायल युवती को ईलाज के लिए रिम्स भेजा। दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।

मृत युवक माही कौशल खलखो(19) करमटोली का रहनेवाला था। वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी युनिवर्सिटी में बीए फस्र्ट ईयर का छात्र था। कौषल के पिता निषुष खलखो सिविल कोर्ट में वकील हैं। उन्होंने बताया कि वह घर से दिन के 12 बजे स्कूटी लेकर दोस्तों के साथ पिकनिक जाने की बात कहकर निकला था। घायल युवती में एक कौशल की क्लासमेट है जो कांटाटोली के पास रहती है। वहीं दूसरी युवती की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
CrimeJharkhandPakur

ताड़ के पेड़ बना काल: भतीजों ने “बड़ी मां” को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): एक मामूली सा लगने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक 1 अप्रैल को काला दिवस मनाएगी- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsपीवीयूएनएल मैनपॉवर में कार्यरत मजदूरों के परिवारों को ईएसआईसी में नाम जोड़ने...

JharkhandRamgarh

दिल्ली में इलाज के दौरान यशोदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

Khabar365newsअत्यंत दुखद समाचारकिला मंदिर के श्री व्यास शर्मा (पत्रकार हिंदुस्तान) ,भगवताचार्य श्री...

BokaroJharkhand

बोकारो में टीबी उन्मूलन को लेकर बड़ी बैठक, उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में समीक्षा

Khabar365newsरिपोर्टर :- अरविंद कुमार चास बोकारो: बोकारो समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त...