Hazaribagh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने जताया शोक

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डॉ. सिंह को भारतीय राजनीति और आर्थिक सुधारों का स्तंभ बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक था। मुन्ना सिंह ने अपने बयान में कहा, डॉ. मनमोहन सिंह ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया, बल्कि अपने नेतृत्व में भारत को वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान दिलाई। उनके कार्यकाल में किए गए आर्थिक सुधार और उदारीकरण के कदम आज भी भारत की प्रगति की मजबूत नींव हैं। उन्होंने डॉ. सिंह के शांत और विद्वत्तापूर्ण स्वभाव की सराहना करते हुए कहा, उनकी नीतियां और दूरदर्शिता ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए। उनका नेतृत्व राजनीति में एक मानक बन गया, जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। मुन्ना ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, डॉ. सिंह का योगदान हमारे देश की आर्थिक और राजनीतिक संरचना में हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। डॉ. सिंह के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि डॉ. सिंह की आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्राप्त हो। आपकों बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 1991 में उनके आर्थिक सुधारों ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बना दिया। उनकी नीतियां, विनम्रता और दूरदर्शिता भारतीय राजनीति और समाज को हमेशा प्रेरित करती रहेंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...