Hazaribagh

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने गहरी संवेदना प्रकट की

Share
Share
Khabar365news

डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने व्यक्त की गहरी संवेदना,सादगी, ईमानदारी और दूरदर्शिता के प्रतीक को दी श्रद्धांजलि

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति और आर्थिक क्षेत्र का स्तंभ बताया। विधायक ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन सादगी, निष्ठा और सेवा का अद्वितीय उदाहरण है उनका योगदान न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में था, बल्कि उन्होंने वैश्विक मंच पर भारत की साख को भी मजबूत किया। उनके नेतृत्व में देश ने उदारीकरण और आर्थिक सुधारों की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। डॉ. सिंह की सादगी, ईमानदारी और विद्वत्ता की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने राजनीति में एक ऐसा मानदंड स्थापित किया जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। उनके शांत और विचारशील नेतृत्व ने देश को कई कठिन दौर से उबारा। उनकी नीतियों और दूरदर्शिता ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि डॉ. सिंह के निधन से न केवल भारतीय राजनीति बल्कि पूरे समाज को गहरी क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे डॉ. मनमोहन सिंह जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों तथा शुभचिंतकों को इस कठिन समय में धैर्य और साहस प्रदान करें। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक रहेगा। डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी। वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री थे जो एक प्रख्यात अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने 1991 में भारत के आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जिसके तहत देश को वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ा गया। उनकी विनम्रता, विद्वत्ता और दूरदर्शिता हमेशा याद रखी जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

प्रिंस खान गैंग से जुड़े संदिग्ध की पुलिस से मुठभेड़

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में प्रिंस...