Hazaribagh

झामुमों नेता विकास सिंहा ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से की शिष्टाचार मुलाकात

Share
Share
Khabar365news

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सक्रिय नेता विकास सिन्हा ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से रांची स्थित उनके आवास पर विशेष मुलाकात की। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया और हजारीबाग की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की। श्री सिन्हा ने मंत्री को हजारीबाग के सदर अस्पताल और शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दुर्दशा से अवगत कराया। उन्होंने अस्पताल में फैली अव्यवस्था, प्रबंधन की खामियों और मरीजों को हो रही परेशानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, सदर अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। दवाओं का अभाव, डॉक्टरों की अनुपलब्धता और साफ-सफाई की समस्या से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। श्री सिन्हा ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि यहां के अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है। अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के कारण न केवल मरीज बल्कि उनके परिजन भी परेशान होते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री का सकारात्मक आश्वासन डॉ. इरफान अंसारी ने श्री सिन्हा द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से सुना और हजारीबाग की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए त्वरित कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, मैं जल्द ही हजारीबाग का दौरा करूंगा और अस्पतालों की स्थिति का खुद निरीक्षण करूंगा। सुपरिटेंडेंट और सिविल सर्जन के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। झामुमो नेता ने जताई उम्मीद विकास सिन्हा ने स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार की सक्रियता से हजारीबाग के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, डॉ. इरफान अंसारी की संवेद‌नशीलता और प्रतिबद्धता से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जगी है। यह कदम क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता राकेश सिन्हा, युवा नेता आकाश कुमार सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मंत्री से जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने की अपील की यह मुलाकात हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुह्ढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है। झामुमो नेता विकास सिन्हा ने इस प्रयास को जनता की आवाज बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...