Hazaribagh

मुंबई के बोरीवली में होटल मैनेजमेंट द्वारा मारपीट की घटना में तीनों लड़के सुरक्षित :किशोरी राणा

Share
Share
Khabar365news

मुंबई के बोरीवली में स्थित लाडली होटल में होटल प्रशासन द्वारा 1 जनवरी को हुई मारपीट की घटना में तीनों लड़के सुरक्षित हैं। उक्त जानकारी मिलने के बाद नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा एवं मुंबई होटल अध्यक्ष अभय तिवारी एवं राशिद खान , झारखंड वासी महाराष्ट्र युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गुप्ता उफ संतोष गुप्ता, बाज परिवार के संस्थापक बैजनाथ पांडे एवं झारखंड वासी परिवर्तन संघ के संस्थापक अरविंद आर्य एवं फाउंडेशन के दर्जनों सदस्यों द्वारा कस्तूरबा पुलिस चौकी बोरीवली का दौरा किया एवं वरीय पुलिस इंस्पेक्टर जय राज साहब से आग्रह किया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कमेटी कठित की जाए।

घटना में दो लड़के बिहार के और एक झारखंड का था। होटल मैनेजमेंट के ऊपर FIR दर्ज की गई है। पुलिस प्रशासन ने तीनों लड़कों से फोन पर बात की और पुष्टि की कि वे सभी सुरक्षित हैं।

इस बीच, नव झारखंड फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने बताया कि कई लोगों द्वारा झारखण्ड के युवक के मौत की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है जिससे अराजकता की आशंका जताई जा रही है। संगठन द्वारा महाराष्ट्र खास करके मुंबई में हम सभी के सम्यक प्रयासों द्वारा झारखंडियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित प्रदान करने का प्रयास किया जाता रहा और आगे भी किया जाता रहेगा। इसलिए झारखंड वासियों से अनुरोध किया गया है कि वे पूरी जानकारी लेने के बाद ही सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Recent Posts








Related Articles
HazaribaghJharkhand

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से जगमगाया जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय

Khabar365newsहजारीबाग । इचाक प्रखंड स्थित जगन्नाथ महतो इंटर महाविद्यालय, उरुका ने इस...

HazaribaghJharkhand

इचाक के सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 96.11% छात्र सफल

Khabar365newsहजारीबाग जिले के इचाक स्थित सी. एम. आदर्श उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों...