Crimeछत्तीसगढ़

पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, प्राइवेट पार्ट को सुई से गोदकर ले ली जान

Share
Share
Khabar365news

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम खेरथा बाजार में 16 जनवरी को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने बहुत ही बेरहमी से तड़पा-तड़पाकर अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया था। पहले वह सुई से पत्नी के प्राइवेट पार्ट और नाजुक अंगों पर हमला करता रहा और जब इस पर भी उसका मन नहीं भरा, तो बीवी का गला दबाकर उसे मार डाला।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम खेरथा बाजार में फगनू राम प्रजापति (40 वर्ष) अपनी पत्नी तीजन बाई और बच्चों के साथ रहता है। वो दिहाड़ी मजदूर है और उसे शराब पीने की बुरी लत है। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही SP जितेंद्र यादव ने विशेष टीम का गठन किया और मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुले पूरे राज:

मृतिका तीजन बाई का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी दी कि महिला की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई है। प्राइवेट अंगों पर बोरा सिलने वाली सुई से बुरी तरह से गोदने के निशान हैं। इसके बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई है।

बता दें कि आरोपी फगनू राम को हिरासत में लेकर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू के पीवीयूएनएल अस्पताल के सामने...